फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehar Jesia: शादी के लिए धर्म से बेदखल की गईं जेसिया, लेकिन कुछ ही समय में टूट गया अर्जुन रामपाल संग रिश्ता

Tue, 30 Nov 2021 06:45 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 30 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal and wife Mehar Jesia love marriage and divorce news latest update on Mehar birthday
अर्जुन-जेसिया

बॉलीवुड की रियल लाइफ जोड़ियों की कहानी भी किसी रील लाइफ के किरदारों से कम नहीं होतीं। तमाम चीजों का त्याग करके सातों जन्म के बंधन में बंधना और फिर कुछ ही वर्षों में इस बंधन का टूट जाना बॉलीवुड के लिए कोई नई बात नहीं है। कुछ ऐसी ही है लोकप्रिय एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया की कहानी, जिन्हें शादी के कारण उनके धर्म से भी बेदखल कर दिया गया था। मगर कुछ ही समय बाद यह शादी भी टूट गई।

Arjun Rampal and wife Mehar Jesia love marriage and divorce news latest update on Mehar birthday
जेसिया-अर्जुन

अर्जुन रामपाल की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया पारसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 1980 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जेसिया फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। सुपर मॉडल का खिताब मिलने के बावजूद उनकी पहचान मॉडल से ज्यादा अर्जुन रामपाल की पूर्व पत्नी के रूप में है।

Arjun Rampal and wife Mehar Jesia love marriage and divorce news latest update on Mehar birthday
अर्जुन-जेसिया

जेसिया ने 18 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और कुछ ही वर्षों में मॉडलिंग इंडस्ट्री की सेंसेशन बन गईं। लैक्मे, नीवीया, बॉम्बे डाइंग, पामोलिव और विमल जैसे बड़े ब्रांड का चेहरा रहीं जेसिया को एक वक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का भी अवसर मिला था। उन्हें इंटरनेशनल मेकअप ब्रैंड लैनकम का चेहरा बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि उस समय उन्हें अपने घर की याद आ रही थी और वो परिवार से मिलना चाहती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal and wife Mehar Jesia love marriage and divorce news latest update on Mehar birthday
अर्जुन रामपाल - मेहर जेसिया

कुछ वर्षों बाद ही जेसिया ने मॉडलिंग की दुनिया छोड़ अपनी गृहस्थी बसा ली। जेसिया ने उन दिनों मॉडलिंग में पहचान बना चुके अर्जुन रामपाल से शादी कर ली। अर्जुन से शादी करने के लिए जेसिया को उनके समुदाय ने बेदखल कर दिया गया था क्योंकि वो पारसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन अर्जुन हिंदू थे।

विज्ञापन
Arjun Rampal and wife Mehar Jesia love marriage and divorce news latest update on Mehar birthday
मेहर जेसिया - अर्जुन रामपाल

उनके परिवार में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन दिक्कत तब बढ़ने लगी जब अर्जुन और सुजैन रोशन के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबर सामने आने लगीं। ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन और अर्जुन बेहद करीब हो गए थे। इनहीं खबरों के बीच एक बार ऐसा हुआ कि कभी अच्छी दोस्त रहीं जेसिया और सुजैन भी सबके सामने एक पार्टी में लड़ बैठीं। यह सब चलता रहा और आखिरकार 2019 में जेसिया और अर्जुन का तलाक हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed