आम नागरिकों के अलावा रविवार को बॉलीवुड सितारों ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गणतंत्र दिवस के इस मौके पर बेहद खास और अलग काम किया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। साथ ही उनके फैंस भी उनपर गर्व कर सकते हैं।
गणतंत्र दिवस पर अर्जुन रामपाल ने किया बेहद खास काम, फैंस भी जानकर करेंगे गर्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अर्जुन रामपाल गणतंत्र दिवस के मौके पर ऑर्गन डोनर बन गए हैं। इस बात की जानकारी अर्जुन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने ऑर्गन डोनर कार्ड की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा।
A post shared by Arjun (@rampal72) on
अर्जुन रामपाल ने ऑर्गन डोनर कार्ड की तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा ऐसा करने की सोच रहा था, आखिरकार मैंने कर दिया। वादा करता हूं कि मैं हमेशा स्वस्थ रहूंगा और अपने ऑर्गन्स को भी स्वस्थ रखूंगा। 71 वें गणतंत्र दिवस पर मैं ऑर्गन डोनर बन गया हूं।' इसके साथ अर्जुन रामपाल ने इस कैप्शन में अपने डॉक्टर्स का शुक्रिया भी अदा किया।
अर्जुन रामपाल की इस पोस्ट पर उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर कोई अर्जुन रामपाल की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल लंबे समय से फिल्मों से काफी दूर हैं। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बीते साल 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्तपाल में बेटे को जन्म दिया। अर्जुन के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। खास बात है कि अर्जुन ने गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खुद साझा की थी। गैब्रिएला को डेट करने से पहले अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी लेकिन शादी के 20 साल बाद 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।
पढ़ें: दीवार फिल्म के 45 साल पूरे,अमिताभ और शशि कपूर के माफिया-पुलिस के किरदार ने ऐसे छोड़ी छाप