अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) तीसरी बार पिता बन गए हैं। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Gabriella Demetriades) ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद अर्जुन अपनी दोनों बेटियों के साथ गर्लफ्रेंड को देखने पहुंचे थे। वहीं अब अर्जुन रामपाल के बेटे की पहली तस्वीर गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस तस्वीर में अर्जुन बेटे को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
अर्जुन रामपाल के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, गोद में लेकर इस तरह कर रहे प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को खुद गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही अर्जुन की एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बॉक्स के अंदर टैडी रखा हुआ था। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अर्जुन अपने न्यू बॉर्न बेबी के लिए गिफ्ट लिया है। कहा जा रहा है कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी तक बेटे का नाम नहीं रखा है। गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है।
ग्रैबिएला को 17 जुलाई को अस्पताल ले जाया गया था। ग्रैबिएला के पैरेंट्स साउथ अफ्रीका से भारत आ गए हैं। अर्जुन रामपाल की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। यह अर्जुन की पत्नी मेहर की बेटियां हैं। अर्जुन और मेहर ने पिछले साल ही तलाक लेने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हो पाया है।
अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'माहिका और मायरा ने ग्रैबिएला को अपना लिया है। मेरे लिए ये बहुत जरूरी था कि मेरी बेटियां उसे परिवार की तरह अपना लें। मैं खुशनसीब हूं कि वो दोनों मेरी बेटियां हैं।' प्रेग्नेंसी के दौरान अर्जुन ने ग्रैबिएला का बहुत ख्याल रखा। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था।
अर्जुन ने ग्रैबिएला के लिए बेबी शॉवर पार्टी भी रखी थी। गैब्रिएला के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पार्टी में अर्जुन और गैब्रिएला ने एक जैसे कपड़े पहने थे। अर्जुन ने बेबी शॉवर का सारा अरेंजमेंट खुद ही किया था। पार्टी में अर्जुन की बेटियां नहीं पहुंचीं थीं।