बॉलीवुड की 'छय्या-छय्या गर्ल' मलाइका अरोड़ा बीते कई समय से अभिनेता अर्जुन कपूर संग खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर को लेकर बॉलीवुड में गॉसिप का दौर अभी भी जारी है। लेकिन दोनों ने अभी-तक अपने रिश्ते पर खुलकर नहीं बोला है। बता दें कि बीते वर्ष दोनों ने इटली में जन्मदिन मनाया था। दोनों को मुंबई के मिलान एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले देखा गया था। इस दौरान वह विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे थे। ऐसे में मलाइका ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया है।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ट्रिप की ये खास तस्वीर, अर्जुन कपूर ने फोटो संग किया ये प्यारा कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर मिलान हॉलीडे की कुछ सुंदर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया टेक मी बैक (यादों में वापस जाना)...हैप्पीनेस #थ्रोबैक थर्सडे। वहीं, अर्जुन ने भी मिलान वेकेशन की एक फोटो शेयर कर मलाइका के फोटो पर कमेंट किया है। उन्हें लिखा- हम्म...। अपनी फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन दिया 'तुमने वेकेशन पर इतनी सारी फोटो इसलिए ली कि जब तुम वापस आओ तो इंस्टाग्राम को इससे सजा दोगी।'
Take me back .....happiness ♥️🙏🤗😘 #throwbackthursday
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
इससे पहले मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का एक वीडियो सॉन्ग शेयर किया था। जिसमें वह खुद अभिनय करती दिख रही थी.. मलाइका ने जो वीडियो एलबम शेयर किया था वह 90 के दशक का एक हिट सॉन्ग है। 'गुड़ नाल इश्क मीठा' वीडियो एलबम उस जमाने में बहुत हिट साबित हुई थी। इस एलबम में खुद मलाइका ने लीड किरदार निभाया था। एलबम शेयर कर मलाइका ने लिखा ' थ्रोबैक थर्सडे, मेरी पहली वीडियो, यह बहुत अच्छा गाना है।' बता दें कि ये सॉन्ग बैली सागू और मल्कित सिंह का है।
View this post on Instagram
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Jan 10, 2019 at 4:31am PST
इधर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बढ़ती नजदीकियां सलमान के परिवार को लगातार खटक रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान ने बोनी कपूर की दो बड़ी बजट फिल्मों को करने से इंकार कर दिया है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान ने उनकी घर की एंट्री पर भी बैन लगा दिया।
आईबीटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने यह फैसला मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की वजह से लिया था। दरअसल, अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। वहीं अब मलाइका से बढ़ती नजदीकियां सलमान को रास नहीं आ रहीं। ऐसे में सलमान खान का यह कदम कहीं न कहीं उनके गुस्से को जरूर बयां कर रहा है।