फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान कोहली की तरह पिता जैसे मशहूर नहीं हो पाए ये पांच सितारे, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Mon, 23 Mar 2020 08:17 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 23 Mar 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
armaan kholi to jacky bhagnani these stars not famous like his father
armaan kohli - फोटो : social media

अभिनेता अरमान कोहली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हालांकि उनका बॉलीवुड सफर कुछ खास नहीं रहा। अरमान मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार कोहली के बेटे हैं। जितनी सफलता पिता को मिली उतनी उनके बेटे को नहीं मिल पाई। बॉलीवुड में पैर नहीं जमा पाए तो अरमान ने टीवी का रुख किया और बिग बॉस 7 में नजर आए। इसके बाद वो टीवी सीरियल तुम्हारी पाखी में भी दिखे। अरमान कोहली 23 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं और ये उनका 48वां बर्थडे होगा। फिल्मों के अलावा अरमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मार-पीट करने को लेकर भी चर्चा में रहे और गिरफ्तार भी हुए। आज हम अरमान के अलावा कुछ ऐसे अभिनेता के बारे में बताते हैं जिनके पिता तो हिट लेकिन बेटे फ्लॉप हो गए।

armaan kholi to jacky bhagnani these stars not famous like his father
Lucky Ali - फोटो : instagram
लकी अली
बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी से धाक जमाने वाले एक्टर महमूद अली (Mehboob Ali) के बेटे लकी अली (Lucky Ali) सिनेमाजगत में नाम नहीं कमा पाए। हालांकि उन्होंने कुछ फिल्मों में हिट गाने जरूर दिए। फिलहाल वो बॉलीवुड से दूर हैं। 
 
armaan kholi to jacky bhagnani these stars not famous like his father
Arya Babbar
आर्य बब्बर
राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर अपने पिता की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। आर्य बब्बर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से की थी। इसके बाद 'गुरू', 'जेल', 'तीस मार खां', 'डेंजरस इश्क', 'जोकर', 'बंगिस्तान' जैसी कई फिल्मों में नजर आए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आर्य बब्बर 'बिग बॉस सीजन 8' में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
armaan kholi to jacky bhagnani these stars not famous like his father
adhyayan suman
अध्ययन सुमन
एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि अध्य्यन कंगना से अपने अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहे। 
विज्ञापन
armaan kholi to jacky bhagnani these stars not famous like his father
jackky bhagnani - फोटो : social media
जैकी भगनानी
फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी भी बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाए। साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा' से उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दी थी। अभी तक उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed