फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान कोहली ही नहीं इन सेलेब्स पर भी लगे मारपीट के आरोप, किसी ने छड़ी से मारा तो किसी ने किया शोषण

Tue, 05 Jun 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
armaan kohli and here is those celebs who accused of assaultinng case
अरमान कोहली

बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रहे अरमान कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, अरमान ने गुस्से में आकर अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा को इतना पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा । इसके बाद नीरू ने अरमान पर पुलिस केस दर्ज करवाया। अरमान ऐसे पहले सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की है इससे पहले भी कई सेलेब्स रहे हैं जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड या पार्टनर के साथ मारपीट की।

armaan kohli and here is those celebs who accused of assaultinng case
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
सलमान खान हमेशा अपने गुस्से को लेकर चर्चा में रहते हैं। आरोप है कि उन्होंने ऐश्वर्या राय पर हाथ उठाया था हालांकि एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि उन्होंने ऐश्वर्या को कभी नहीं मारा। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान ने मुझे कॉल किया और बकवास बातें करने लगा। उसे लगता था कि मेरे को-स्टार्स के साथ मेरे अफेयर हैं। कई बार ऐसा हुआ जब सलमान ने फिजिकली मुझे नुकसान पहुंचाया लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे चेहरे पर चोट के कोई निशान नहीं लगे।
armaan kohli and here is those celebs who accused of assaultinng case

टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति राजा चौधरी की शादीशुदा लाइफ शुरुआती दिनों में अच्छे से चल रही थी लेकिन कुछ टाइम बाद ही दोनों के बीच प्रॉब्लम्स आने लगीं। ये परेशानियां श्वेता के पहले बच्चे पलक के जन्म (2000) के साथ ही शुरु हो गई। श्वेता तिवारी ने 2001 में 'कहीं किसी रोज' से टीवी डेब्यू किया। इसी दौरान उन्होंने राजा पर मारपीट के भी आरोप लगाए। आखिरकार 9 साल बाद राजा से परेशान होकर श्वेता ने 2007 में तलाक का केस फाइल कर दिया। इनके तलाक का केस भी काफी लंबा खिंचा था। ये साढ़े पांच साल तक चलता रहा था और आखिरकार 2012 में इनका तलाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
armaan kohli and here is those celebs who accused of assaultinng case
राहुल महाजन

बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे राहुल महाजन पर साल 2010 में उनकी पत्नी डिंपी ने मारपीट के आरोप लगाए। डिंपी के मुताबिक, राहुल ने उन्हें इतना मारा कि उनके शरीर पर नीले निशान पड़ गए। जिसके बाद उन्होंने राहुल का घर छोड़ दिया। बता दें कि श्वेता से पहली शादी टूटने के बाद राहुल महाजन ने एक टीवी प्रोग्राम के जरिए मॉडल डिंपी गांगुली को अपनी दुल्हनिया चुना था। राहुल की पहली शादी भी उनके क्रूर रवैये के चलते ही टूटी थी।

विज्ञापन
armaan kohli and here is those celebs who accused of assaultinng case

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के अफेयर के किस्से तो सभी को पता हैं। कंगना के मुताबिक जब उनकी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' हिट हो गई। एक दिन दोनों में किसी बात पर जमकर लड़ाई हुई और शराब के नशे में आदित्य पंचोली ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। कंगना का कहना है कि उन्होंने भी आदित्य को चप्पलों से खूब पीटा। ये पूरा वाकया साल 2007 में हुआ जबकि मामला तब सुर्खियों में आया जब कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ शारीरिक शोषण और मारपीट का मामला पुलिस में दर्ज कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed