फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड के बाल पकड़ जमीन पर दे मारा, सलमान खान के साथ है खास रिश्ता

Tue, 05 Jun 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
armaan kohli beaten up his girlfriend Neeru Randhawa
अरमान कोहली

बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रहे अरमान कोहली तो आपको याद ही होंगे । जिनका सलमान खान खूब पक्ष लिया करते थे । शो के दौरान अरमान और तनीषा मुखर्जी की इश्कियां भी देखने को मिली थीं । अब उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है ।

armaan kohli beaten up his girlfriend Neeru Randhawa
अरमान कोहली

स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, अरमान ने गुस्से में आकर अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा को इतना पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा । इसके बाद नीरू ने अरमान पर पुलिस केस दर्ज करवाया ।

armaan kohli beaten up his girlfriend Neeru Randhawa
अरमान कोहली

नीरू ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अरमान के खिलाफ केस दर्ज करवाया है । अरमान पर आईपीसी की धारा 326 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अगर अरमान पर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें सात साल की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
armaan kohli beaten up his girlfriend Neeru Randhawa
अरमान कोहली

नीरू ने बॉम्बे टाइम्स को बात करते हुए बताया, 'यह झगड़ा पैसों की वजह से हुआ । पहले उसने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया । फिर उसने मेरे बाल पकड़कर जमीन पर दे मारा । मैं उससे हॉस्पिटल जाने की भीख मांगने लगी । उसने मुझसे वादा करवाया कि मैं पुलिस को कुछ नहीं बताऊंगी ।'

विज्ञापन
armaan kohli beaten up his girlfriend Neeru Randhawa
अरमान कोहली

नीरू ने आगे बताया, 'अरमान ने पहली बार मुझे फरवरी में पीटा था और मेरी नाक तोड़ दी थी । यह रिलेशन मेरी सबसे बड़ी गलती थी । मैं उसे छोड़कर दुबई चली गई थी और वहां शांति से जॉब कर रही थी । तीन महीने बाद अरमान फिर से घर आया और कहने लगा कि मुझे तुम्हारी जरूरत है । मैं बदल गया हूं। इसके बाद मैं सबकुछ छोड़ इंडिया में शिफ्ट हो गई थी ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed