फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त के साथ रिश्ते को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती थीं माधुरी, 'संजू' में शूट हुआ सीन कटवाया

Tue, 05 Jun 2018 10:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Sanju makers delete Madhuri Dixit reference from final cut
Madhuri Dixit
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं। फिल्म में आपको संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई और लोगों के किरदार देखने को मिलेंगे। उनके कोर्ट केस, ड्रग्स की लत से लेकर अफेयर्स तक के किस्से को फिल्म में दिखाया गया है।

 
Sanju makers delete Madhuri Dixit reference from final cut
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
कहा जाता है कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अब तक 308 लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं। इन 308 लड़कियों में एक नाम माधुरी दीक्षित का भी है। 90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की बहुत चर्चा थी लेकिन अब खबरों की मानें तो माधुरी ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को कह कर फिल्म में अपना सीन हटवा दिया है।
Sanju makers delete Madhuri Dixit reference from final cut
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में एक सीन था, जिसमें संजय अरेस्ट होने के बाद एक एक्ट्रेस को फोन करते हैं, लेकिन कॉल एक्ट्रेस की मम्मी उठाती हैं वो कहती हैं कि एक्ट्रेस अब उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि माधुरी ही थीं। सूत्रों की मानें तो माधुरी का हिस्सा शूट तो हुआ लेकिन फिल्म में नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju makers delete Madhuri Dixit reference from final cut
Sanjay Dutt
90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की चर्चा थी। 'साजन' फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें अखबारों की हेडलाइन्स बनती थी। संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में यह कबूल भी किया था कि वह  माधुरी दीक्षित से शादी करना चाहते हैं। हालांकि संजय दत्त के जेल जाने के बाद दोनों की राहें अलग हो गई थीं। अब माधुरी दीक्षित की शादी हो चुकी है ऐसे में वह नहीं चाहती कि उनकी शादीशुदा जिंदगी पर उनके पास्ट की परछाई भी पड़े। इसलिए उन्होंने फिल्ममेकर से कहकर अपने सीन्स फिल्म से कटवा दिए।
विज्ञापन
Sanju makers delete Madhuri Dixit reference from final cut
sanju
खबरों की मानें तो फिल्म में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed