सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सनी लियोनी की गिरफ्तारी की मांग और जर्सी की रिलीज डेट टली, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 28 Dec 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
arrest sunny leone trending on social media shahid kapoor jersey postponed and ajay devgan shares son yug picture top 10 entertainment
सनी लियोनी, शाहिद कपूर - फोटो : Social Media

सनी लियोनी (Sunny Leone) का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे' (Madhuban Song) रिलीज के बाद से ही विवादों में  है। म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' ने रविवार को बताया कि कंपनी अपनी 'मधुबन' गाने के लिरिक्स जल्द ही बदल देगी। हालांकि बावजूद इसके इस गाने को लेकर विवाद नहीं थम रहा है। सोशल मीडिया पर सनी की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। ट्विटर पर #Arrest_Sunny_Leone सुबह से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है। एक यूजर ने लिखा है, सनी लियोनी का हिन्दू धर्म को आघात पहुंचाने वाला गाना  ''मधुबन में राधिका नाचे'' में अभी तक बदलाव नहीं किया गया है। हम लोग कब तक बॉलीवुड के खिलाफ चुप बैठे रहेंगे। यह लगातार हमारी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं। सनी लियोनी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।


 
Sunny Leone: ट्विटर पर उठी सनी लियोनी की गिरफ्तारी की मांग, ‘मधुबन में राधिका’ गाने को हटाने के बाद भी नहीं थम रहा विवाद





 
Trending Videos
arrest sunny leone trending on social media shahid kapoor jersey postponed and ajay devgan shares son yug picture top 10 entertainment
फिल्म जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में एक मशहूर कहावत है, ‘रुआंसी बैठी रहैं, भइया आ गए।’ ऐसा ही कुछ शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘जर्सी’ के साथ हुआ है। क्रिकेट पर बनी फिल्म फिल्म ‘83’ के औसत से भी खराब प्रदर्शन के बाद इस फिल्म को लेकर न तो फिल्म बाजार में और न ही दर्शकों में किसी तरह की उत्सुकता देखी जा रही थी, माना यही जा रहा था कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर भी फिल्म ‘कबीर सिंह’ के कलेक्शन के बराबर नहीं कमा पाएगी और कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। इसकी नई रिलीज डेट का एलान बाद में किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर इसके सितारे शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर बीते कुछ हफ्तों से इसका लगातार प्रचार करते रहे हैं।
 

Jersey Postponed: शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज टली, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका



 
विज्ञापन
विज्ञापन
arrest sunny leone trending on social media shahid kapoor jersey postponed and ajay devgan shares son yug picture top 10 entertainment
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ के बाद से अपने अगले फिल्म प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहीं कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान जल्द ही हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की बायोपिक का निर्देशन करती नजर आएंगी। राजेश खन्ना के जन्मदिन से एक दिन पहले शुरू हुई इन चर्चाओं के साथ ही संभव ये भी है कि फराह खान की बतौर निर्देशक सात साल बाद बड़े परदे पर वापसी हो जाए। फराह खान ने तमाम सुपरहिट हिंदी फिल्मों में गानों का निर्देशन किया है। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ ब्लॉकबस्टर रही। उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने भी रिकॉर्ड बिजनेस किया। राजेश खन्ना की ये बायोपिक लेखक गौतम चिंतामणि की किताब ‘डार्क स्टार: द लोनलीनेस ऑफ बीइंग राजेश खन्ना ’ पर आधारित होगी।

 
Rajesh Khanna Birthday: सुपरस्टार राजेश खन्ना की बायोपिक बनाने की कोशिशें, निर्देशक फराह खान से शुरू हुई बातचीत


 
arrest sunny leone trending on social media shahid kapoor jersey postponed and ajay devgan shares son yug picture top 10 entertainment
Sakshi Chopra - फोटो : Instagram

रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा अक्सर अपनी बोल्डनेस से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। एक बार फिर से वह अपनी बोल्ड ड्रेस की वजह से चर्चा में आ गई हैं। साक्षी चोपड़ा लेटेस्ट तस्वीरों में जालीदार कपड़े पहने दिख रही हैं। साक्षी चोपड़ा सिर्फ सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ही नहीं और मॉडल ही नहीं, बल्कि एक गायिका भी हैं। साक्षी को कई लोग इंस्टाग्राम क्वीन के नाम से भी बुलाते हैं। दरअसल साक्षी की इंस्टाग्राम पर लंबी फैन लिस्ट है। वहीं उनके फोटोज भी सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस बार साक्षी ने कुछ ऐसा पहन लिया कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
 

Troll: रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती ने पहनी इतनी बोल्ड ड्रेस, यूजर्स बोले- खूब नाम रोशन कर रही हो





 
विज्ञापन
arrest sunny leone trending on social media shahid kapoor jersey postponed and ajay devgan shares son yug picture top 10 entertainment
83 Day 4 collection - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 को रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने पहले दो दिनों में तो ठीक ठाक कमाई की लेकिन तीसरे और चौथे दिन का कलेक्शन आधे से भी कम रह गया। चौथे दिन के कलेक्शन से ये तो साफ हो चुका है कि फिल्म का गेमओवर हो गया है और अगर ऐसा ही रहा तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाएगी। फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी क्रिसमस की छुट्टी पर फिल्म ने तकरीबन 16 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन महज 17 करोड़ ही रहा। माना जा रहा था कि फिल्म छुट्टियों पर अच्छा कलेक्शन करेगी लेकिन आंकड़े ठीक इसके उलट आए। फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े और भी हैरान कर देने वाले हैं। चौथे दिन 83 ने बॉक्स ऑफिस पर 6.5 से 7 करोड़ की कमाई ही की है।
 

83 Collection Day 4: चार दिन में ही आधा रह गया रणवीर की '83' का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुई इतनी कमाई





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed