{"_id":"61cb019edcc3833c9f1bcfb5","slug":"pushpa-box-office-collection-day-11-allu-arjun-and-rashmika-mandanna-film-pushpa-will-soon-join-the-club-of-200-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa Box Office Collection Day 11: 200 करोड़ के क्लब में जल्द शामिल होगी ‘पुष्पा’, 11वें दिन की बंपर कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa Box Office Collection Day 11: 200 करोड़ के क्लब में जल्द शामिल होगी ‘पुष्पा’, 11वें दिन की बंपर कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। ये फिल्म 17 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। कोरोना वायरस के बीच भी दर्शक बड़ी संख्या में थिएटर्स तक पहुंचकर इस फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म हिंदी भाषा में भी लेकर आए हैं, जिसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन को मिल रहा है।
अल्लू अर्जन के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन इसके बाद भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म रोजाना अच्छा कलेक्शन कर रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। इस कलेक्शन से साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
Trending Videos
2 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ रोजाना लगभग 3.5 से 4 करोड़ के बीच का कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने रविवार को 4.25 का कलेक्शन किया था। हालांकि, 11वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन इस आंकड़े को भी बुरा नहीं माना जा रहा है। इस फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार (11वें दिन) को 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 39.95 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : insta/pushpa_film_
दूसरी तरफ, फिल्म ‘पुष्पा’ दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का 11वें दिन टोटल कलेक्शन 186.81 करोड़ रुपये हो गया है। माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई अगर ऐसे ही लगातार बढ़ती रही, तो जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।
4 of 5
पुष्पा दा राइज
- फोटो : insta/pushpa_film_
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये हिट फिल्म ‘पुष्पा’ दो पार्ट में दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में लाल चंदन डकैती की जबरदस्त कहानी दिखाई गई है, जो आंध्र प्रदेश के पहाड़ियों की है। इस कहानी में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ के किरदार में हैं, जो स्थानिय निवासी है और तस्करों का सामना करते हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन का जबरदस्त एक्शन है साथ ही उनका रश्मिका मंदाना के साथ लव एंगल की दिखाया गया है, जिससे फिल्म और ज्यादा मजेदार हो जाती है। इस फिल्म में रश्मिका ‘श्रीवल्ली’ नाम की लड़की की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : twitter
अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। ये फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पाः द राइज’ के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को बेच दिए गए हैं। इससे साफ है कि ये फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। हालांकि अभी ओटीटी पर आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी 2022 में दर्शक देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।