फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshad Warsi: 'मुन्ना भाई' की अगली किस्त पर 'सर्किट' ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- इसे बंद करने की जरूरत है

Sun, 05 May 2024 02:46 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 05 May 2024 02:46 PM IST
सार

अरशद वारसी ने मुन्ना भाई फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म पर बात करते हुए कहा, 'राजू के पास सीक्वल के लिए तीन शानदार स्क्रिप्ट हैं, जिनमें कुछ चीजें यहां-वहां गायब हैं। मगर मुझे नहीं लगता कि ऐसा हो रहा है। शायद, काफी समय बीत चुका है।'

विज्ञापन
Arshad Warsi Aka Circuit gave a shocking statement on the next Movies of Sanjay Dutt Starrer Munna Bhai series
अरशद वारसी और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी को लोग 'सर्किट' कहकर भी बुलाते हैं। फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में उन्होंने 'सर्किट' का किरदार निभाया था। उनका किरदार दर्शकों का खूब पसंद आया था। दर्शक इस फ्रैंचाइजी की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संजय दत्त और अरशद पहली की 2003 में  आई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अरशद ने हाल ही में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बात की है।

Arshad Warsi Aka Circuit gave a shocking statement on the next Movies of Sanjay Dutt Starrer Munna Bhai series
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम

अरशद वारसी से हाल ही में एक बातचीत में पूछा गया कि क्या 'मुन्ना भाई' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म बन रही है। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, विधु विनोद चोपड़ा इसे बनाना चाहते हैं। राजकुमार हिरानी भी इसे बनाना चाहते हैं। संजय दत्त भई इसे करना चाहते हैं। मैं भी इसे करूंगा। देश इसे देखना चाहता है। मगर अभी ये बन नहीं रही है। 

Coolie: इलैयाराजा के कानूनी नोटिस पर रजनीकांत ने दी प्रतिक्रिया, 'कुली' से जुड़ा है मामला

Arshad Warsi Aka Circuit gave a shocking statement on the next Movies of Sanjay Dutt Starrer Munna Bhai series
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया, 'राजू के पास सीक्वल के लिए तीन शानदार स्क्रिप्ट हैं, जिनमें कुछ चीजें यहां-वहां गायब हैं। मगर मुझे नहीं लगता कि ऐसा हो रहा है। शायद, काफी समय बीत चुका है। मैंने राजू से कहा कि जो शुरू होता है, उसका अंत भी होता है। ऐसा लगता है कि हमने इंटरवल पर छोड़ दिया है। हर कोई अधीर है क्योंकि यह अभी खत्म नहीं हुई है। 'मुन्ना भाई' सीरीज को बंद करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi Aka Circuit gave a shocking statement on the next Movies of Sanjay Dutt Starrer Munna Bhai series
अरशद वारसी और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा जिमी शेरगिल, ग्रेसी सिंह, बोमन ईरानी और सुनील दत्त ने भी अभिनय किया था। मुन्ना और सर्किट की जोड़ी खूब हिट हुई थी। इसके बाद 'लगे रहो मुन्ना भाई' में भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। 

विज्ञापन
Arshad Warsi Aka Circuit gave a shocking statement on the next Movies of Sanjay Dutt Starrer Munna Bhai series
अरशद वारसी, अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब

वर्कफ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी आखिरी बार 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन में जज के रूप में दिखाई दिए थे। वह इस शो का हिस्सा बनने पर काफी खुश हैं। उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि यह बिना सोचे-समझे किया गया फैसला है। जल्द ही वह अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास 'जॉली एलएलबी 3' भी है। 

Samantha: जानिए फिट रहने के लिए सामंथा रुथ प्रभु ने आजमाया कौन सा तरीका? फैंस को बताए इसके 10 फायदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed