फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: 'गदर 2' की सफलता पर सनी देओल को था संदेह, बोले- 'लोग कहते थे पुराना सिनेमा है इसे कौन देखेगा...'

Sun, 05 May 2024 01:25 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 05 May 2024 01:25 PM IST
सार

पिछले साल फिल्मों से मिली सफलता के लिए सनी देओल ने दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने 'गदर 2', 'एनिमल' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता पर भी बात की। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

विज्ञापन
Lahore 1947 Actor Sunny Deol had doubts on Gadar 2 Said People used to say It is Old Cinema who will watch it
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल पहुंचे। इस दौरान दोनों अभिनेताओं ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं। बातचीत के बीच सनी भावुक हो गए। उन्होंने इंडस्ट्री में देओल परिवार के कमबैक को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि खुद को वापस से इंडस्ट्री में स्थापित करने के दौरान देओल परिवार के सामने कई चुनौतियां आईं। उन्होंने बताया कि 'गदर 2' की सफलता पर उन्हें संदेह था। 

Lahore 1947 Actor Sunny Deol had doubts on Gadar 2 Said People used to say It is Old Cinema who will watch it
कपिल शर्मा, सनी देओल, बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी देओल ने लिखा, 'कई साल हो गए हैं, कई चीजें सामने आई हैं। हम कई चीजों पर काम कर रहे थे। अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा नहीं है कि हम कोशिश नहीं कर रहे थे। मैं कई चीजों के साथ जुड़ा था। बॉबी भी कोशिश कर रहे थे और पापा भी कर रहे थे। अचानक मेरे बेटे की शादी और हमारे घर में बेटी के आगमन से माहौल पूरी तरह से बदल गया।' 

Indian 2 Release Date: कमल हासन के फैंस को अभी और करना होगा इंतजार! पीछे खिसक सकती है 'इंडियन 2' की रिलीज डेट!

Lahore 1947 Actor Sunny Deol had doubts on Gadar 2 Said People used to say It is Old Cinema who will watch it
सनी देओल 'लाहौर 1947' - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले साल फिल्मों से मिली सफलता के लिए सनी देओल ने दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने 'गदर 2', 'एनिमल' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता पर भी बात की। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। एनिमल ने तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lahore 1947 Actor Sunny Deol had doubts on Gadar 2 Said People used to say It is Old Cinema who will watch it
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा, 'जब गदर 2 रिलीज हुई तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है, क्योंकि मैं अंदर से एक साथ हंस भी रहा था और रो भी रहा था। यह काफी अच्छा अविश्वसनीय रहा।' सनी ने आगे कहा, 'इंडस्ट्री से हमें पर्याप्त धन पैदा करने वाली फिल्में नहीं मिल पाती थीं। मुझे याद है जब मैं गदर 2 कर रहा था तो लोगों ने कहा था कि यह पुराना सिनेमा है, यहां तक कि निर्देशक भी पुराना है। इसे कौन देखने वाला है? इसके चलते फिल्म को लेकर संदेह था, लेकिन आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप इसे देखना चाहते हैं।' 

विज्ञापन
Lahore 1947 Actor Sunny Deol had doubts on Gadar 2 Said People used to say It is Old Cinema who will watch it
गदर 2 - फोटो : यूट्यूब

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' साल 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी। फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया, जितना 2001 में आई 'गदर एक प्रेम कथा' में मिला था। 

यूपी-बिहार लूटने के बाद गोल्डन साड़ी में नाचती-बलखाती नजर आईं शिल्पा शेट्टी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed