{"_id":"663729bda3727c7165052ec7","slug":"after-2-years-of-dating-aditya-roy-kapur-and-ananya-pandey-break-up-as-per-reports-know-full-details-2024-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप? करीबी दोस्त ने लगाई खबर पर मुहर, जानें पूरा सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप? करीबी दोस्त ने लगाई खबर पर मुहर, जानें पूरा सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 05 May 2024 12:10 PM IST
सार
एक बातचीत के दौरान आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के एक दोस्त ने बताया, 'लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया। वे काफी अच्छे चल रहे थे, और ब्रेकअप हम सभी के लिए एक सदमे के रूप में आया। वे एक-दूसरे के प्रति काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा चल रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब एक महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने उनके दोस्तों को भी चौंका दिया है। दोनों सितारों के एक करीबी दोस्त ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया है।
2 of 5
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक बातचीत के दौरान आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के एक दोस्त ने बताया, 'लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया। वे काफी अच्छे चल रहे थे, और ब्रेकअप हम सभी के लिए एक सदमे के रूप में आया। वे एक-दूसरे के प्रति काफी अच्छे हैं। अनन्या आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, अब चोट तो लगी ही है। वह अपने नए दोस्त के साथ समय बिता रही हैं। आदित्य भी स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।'
3 of 5
अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य और अनन्या करीब दो साल से डेट कर रहे थे। पिछले महीने अभिनेत्री के पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उनके इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों सितारों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। खबर के मुताबिक दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, ब्रेकअप के खबरों पर भी दोनों सितारे चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'अगर यह वास्तव में आपके लिए है, तो यह आपके पास वापस आ जाएगा। यह केवल आपको वो सबक सिखाने के लिए ही जाएगा, जो आप केवल अपने दम पर ही सीख सकते हैं। यदि यह वास्तव में आपके लिए है, तो यह वापस आ जाएगा, भले ही आपने इसे दूर धकेल दिया हो, भले ही आप इनकार कर रहे हों, भले ही आप यह मान लें कि इतनी सुंदर चीज कभी भी वास्तव में आपकी नहीं हो सकती।'
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि दोनों के रिश्ते की खबरें आना तब शुरू हुई थीं, जब पिछले साल अनन्या के कॉफी विद करण 7 में पहुंची थीं। करण जौहर ने इस दौरान संकेत दिए थे कि अनन्या और आदित्य एक साथ हो सकते हैं। इसके बाद दोनों को साथ में यूरोप में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था, जिसका तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।