फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाइनीज सामान का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं अरशद वारसी, फैंस से भी की ये अपील

Sun, 31 May 2020 09:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 31 May 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi Boycott Chinese Products after Sonam Wangchuk appeal
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-चीन के बीच हमेशा से किसी न किसी मुद्दे को लेकर विवाद रहा है। ऐसे में बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भारत में चीनी समाना के बहिष्कार को लेकर #BoycottChineseProducts ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड का सिलसिला तब शुरू हुआ जब प्रतिष्ठित मैगसेसे अवार्ड विजेता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया के जरिए भारत के लोगों से चीन के बने सामान का बहिष्कार करने की अपील की है। अब बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने भी चीनी सामना का बहिष्कार करने की बात कही है। 

Arshad Warsi Boycott Chinese Products after Sonam Wangchuk appeal
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अरशद वारसी ने ट्विटर पर बताया है कि वह लगातार चीन के बने सामने का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसको पूरी तरह से खत्म होने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन वह एक दिन जरूर चीनी सामान मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो भी चीज चाइनीज है, मैं उसका इस्तेमाल धीरे-धीरे बंद करने जा रहा हूं। अब क्योंकि हमारी जिंदगी में कई ऐसे उत्पादक हैं जो चाइनीज हैं, तो इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। हालांकि मैं जानता हूं कि एक दिन मैं चाइनीज मुक्त जरूर हो जाऊंगा। आपको भी ऐसी कोशिश करनी चाहिए'।
 

Arshad Warsi Boycott Chinese Products after Sonam Wangchuk appeal
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

अरशद वारसी से पहले अभिनेता मिलिंद सोमन ने भी चीनी सामान का बहिष्कार किया था और कहा था कि वह टिक टॉक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'अब मैं टिक टॉक पर नहीं हूं'। गौरतलब है कि फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान का किरदार जिन असली वैज्ञानिक सोनम वांगचुक पर आधारित है, वह भारत के लोगों से लगातार चीन में बने उत्पादों और वहां के सॉफ्टवेयर का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi Boycott Chinese Products after Sonam Wangchuk appeal
सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों सोनम वांगचुक ने यूट्यूब एक वीडियो साझा करते हुए भारत-चीन के बीच टकराव और तनाव की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'आज कोरोना के प्रकोप के बाद चीन में फैक्ट्रियां बंद हैं, एक्सपोर्ट्स बंद हैं और बेरोजगारी 20 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है, लोग बहुत नाराज हैं, क्रांति हो सकती है, तख्तापलट हो सकता है। इसीलिए चीन अपने पड़ोसियों से दुश्मनी करके अपनी जनता को अपने साथ जोड़ने में लगा हुआ है।' 

विज्ञापन
Arshad Warsi Boycott Chinese Products after Sonam Wangchuk appeal
सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम वांगचुक ने वीडियो में आगे कहा, 'जरा सोचिए हम आप भारतीय उद्योग को मार कर चीन से मूर्तियों से कपड़ों तक हर साल पांच लाख करोड़ के सामान खरीदते हैं और फिर हमसे कमाए रुपयों से आगे जाकर हमारी सीमा पर हथियार और बंदूक बनकर हमारे सैनिकों के मौत का कारण बन सकते हैं, तो इसलिए अगर हमारे देश के 130 करोड़ लोग और तीन करोड़ भारतीय जो बाहर के देशों में हैं, सब मिलकर भारत में और बल्कि दुनिया भर में एक बायकाट मेड इन चाइना मूवमेंट या अभियान शुरू करते हैं तो आज दुनिया भर में चीन के प्रति रोष है। हो सकता है कि सारी दुनिया साथ आए और इतने बड़े स्तर पर चीनी व्यापार का बहिष्कार हो'। 

पढ़ें: मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद की राज्यपाल ने भी की तारीफ, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed