फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshad-VJ Maria: अरशद वारसी ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर मारिया से करवाया प्रपोज, वीजे से दो बार की अभिनेता ने शादी

Tue, 14 Feb 2023 07:37 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 07:37 AM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary Couple Tied Knot valentines Day Know There Filmy love story
Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड कलाकार अरशद वारसी एक बेहतरीन एक्टर हैं। उन्होंने अपने काम के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाई है। अरशद ने अपने करियर में हर तरह के किरदार को निभाया है। फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में उनके सर्किट के किरदार को लोग आज भी पसंद करते हैं। जो लोग अरशद वारसी के अभिनय के फैन हैं, वह सभी इस बारे में जानते होंगे कि उन्होंने कॉस्मेटिक बेचने का भी काम किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने फोटो लैब में भी काम किया है।

Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary Couple Tied Knot valentines Day Know There Filmy love story
Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary - फोटो : सोशल मीडिया

मारिया के डांस के दीवाने हो गए थे अरशद
अरशद वारसी ने 14 की कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की थी। सबसे पहले वह एक डांस ग्रुप में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता की लव स्टोरी को लेकर बात की जाए तो वह किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। जिस दौरान उन्होंने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की तब उन पर लाखों लड़कियां मरती थी। लेकिन साल 1991 के समय अभिनेता डांस जेवियर्स कॉलेज में डांस शो को जज के तौर पर पहुंचे थे। उस दौरान अरशद को मारिया नाम की लड़की का डांस काफी पसंद आया था। 

Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary Couple Tied Knot valentines Day Know There Filmy love story
Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह मारिया से हुई अरशद की मुलाकात
अरशद मारिया के डांस से इतना इंप्रेस हो गए थे कि उन्होंने अपने ग्रुप में शामिल होने के लिए उन्हें ऑफर कर दिया। लेकिन मारिया ने अरशद के इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद अरशद की मुलाकात वापस से मारिया से एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। इस दूसरी मुलाकात के बाद मारिया ने अरशद के ऑफर के लिए हामी भर दी थी। 

Akshay Kumar: टाइगर के साथ चैलेंज करना खिलाड़ी कुमार को पड़ा भारी, पोस्ट साझा कर बोले- रोज हो रही फिजियोथेरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary Couple Tied Knot valentines Day Know There Filmy love story
Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary - फोटो : सोशल मीडिया

कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जानी दिल की बात
जिसके बाद दोनों की बीच धीरे धीरे बातें शुरू हो गई थी और तभी दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हो गई थी। दोनों एक दूसरे को काफी ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन इसे स्वीकार करने से डरते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार अरशद ने कई बार मारिया से इस बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन वह हमेशा अभिनेता को मना कर देती थी। लेकिन एक बार जब दोनों एक साथ दुबई के टूर पर घूमने गए थे, तब अरशद ने मारिया की कोल्ड ड्रिंक में बियर मिला दी थी। जिसके कारण मारिया को काफी ज्यादा नशा हो गया था, और उसी दौरान उन्होंने अरशद को अपने दिल की बात कह दी थी।उसके बाद कपल ने 1999 में मुस्लिम रीति रिवाज और क्रिश्चियन रीति रिवाज से 14 फरवरी को शादी कर ली थी। आज अरशद वारसी की शादी की सालगिरह है। दोनों की शादी को पूरे 24 साल हो गए हैं। आपको बता दें कि अरशद एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं और मारिया एक क्रिश्चियन परिवार से संबंध रखती हैं। जिसके कारण दोनों की दो बार शादी हुई थी। 
कियारा ने रिसेप्शन में पहना इतना महंगा एमरल्ड लेयर्ड डायमंड नेकलेस

विज्ञापन
Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary Couple Tied Knot valentines Day Know There Filmy love story
Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary - फोटो : सोशल मीडिया

तमाम फिल्मों में किया अरशद ने अभिनय
अरशद वारसी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी।  फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय की तारीफ की गई और उसके बाद उनके करियर में उछाल आया था। इस फिल्म के बाद अरशद ने तमाम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में गोलमाल, इश्किया, जमानत,लगे रहो मुन्ना भाई, सलाम नमस्ते, जानी दुश्मन, जॉली एलएलबी जैसी तमाम फिल्में की हैं। 
Akshay Kumar: टाइगर के साथ चैलेंज करना खिलाड़ी कुमार को पड़ा भारी, पोस्ट साझा कर बोले- रोज हो रही फिजियोथेरेपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed