{"_id":"5d2d91dd8ebc3e6cf7221f4d","slug":"arunima-ghosh-to-deepika-padukone-who-faces-threat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी को रेप तो किसी को मिल चुकी मर्डर की धमकी, इस एक्ट्रेस ने दिया था मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी को रेप तो किसी को मिल चुकी मर्डर की धमकी, इस एक्ट्रेस ने दिया था मुंहतोड़ जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone, arunima ghosh, shilpa shinde
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगाली एक्ट्रेस अरुणिमा घोष के लिए सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अभद्र टिप्पणी की और डराने-धमकाने की भी कोशिश की। इसकी जानकारी अरुणिमा ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अरुणिमा से पहले भी कई ऐसी एक्ट्रेस रहीं जिन्हें धमकियों का सामना करना पड़ा है।
2 of 6
padmaavat
- फोटो : social media
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को कई विवादों का सामना करना पड़ा था। करणी सेना ने विरोध में फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की थी। यहां तक कि दीपिका को नाक काटने की धमकी भी दी गई थी। दीपिका को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी।
3 of 6
Rajshri Deshpande
- फोटो : file photo
मलयालम फिल्म एस दुर्गा के नाम पर भी काफी बवाल मचा था। जिसका नाम बाद में सेक्सी दुर्गा से बदलकर एस दुर्गा कर दिया गया था। फिल्म की एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि लोगों ने उनके चेहरे पर एसिड फेंकने की भी बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kangana ranaut
- फोटो : social media
करणी सेना के निशाने पर कंगना रनौत भी आ चुकी हैं जब उनकी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी रिलीज हुई थी। करणी सेना ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है। कंगना रनौत ने करणी सेना की धमकी का जवाब देते हुए कहा था, 'चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। हमने करणी सेना को भी जानकारी दी है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं एक-एक को बर्बाद कर दूंगी।'
विज्ञापन
5 of 6
Sri Reddy
- फोटो : file photo
तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी (Sri Reddy) ने बीते साल कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया था। श्री रेड्डी ने उस वक्त टॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स और फिल्ममेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। श्री रेड्डी ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। एक्ट्रेस ने फाइनेंशियर सुब्रामनी और उनके असिस्टेंट गोपी पर आरोप लगाया था कि 21 मार्च 2019 को दोनों उनके अपार्टमेंट में आए और धमकाया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।