फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death: इन सितारों की मौत की किसी को नहीं हुई खबर, इस हीरोइन का शव तो तीन दिन बाद हुआ था बरामद

Fri, 03 Dec 2021 10:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 03 Dec 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Arya Banerjee brahma mishra to Parveen Babi actors whoes dead body found after so many days
Bollywood Stars - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दुनिया बाहर से बेशक चकाचौंध से भरी हुई लगती है लेकिन इसमें रहने वाले लोगों की जिंदगी कब अंधेरे में समा जाती है किसी को पता ही नहीं चलता। एक समय में स्टार माने जाने वाले सितारे कभी किसी रोज गुमनामी में जीने को मजबूर हो जाते हैं तो कई लोगों को फैंस सड़क से उठाकर स्टार बना देते हैं। बीते रोज सुपरहिट वेब सीरीज में काम कर चुके एक्टर ब्रह्मा मिश्रा के निधन की खबर आई। पुलिस की मानें तो 29 नवंबर को ब्रह्मा के सीने में अचानक दर्द शुरू हुआ था। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से गैस की दवाई ली और घर वापस लौट आए। इस बीच उन्हें हार्टअटैक हुआ और उनका 32 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका शव तीन दिन तक बाथरूम में पड़ा रहा, पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तब पुलिस को बुलाकर इसकी जानकारी दी गई। खैर ये कोई पहला मामला नहीं है जब मौत के बाद किसी कलाकार का शव सड़ता रहा और किसी को खबर तक नहीं हुई।



 

Arya Banerjee brahma mishra to Parveen Babi actors whoes dead body found after so many days
आर्या बनर्जी, विद्या बालन - फोटो : Youtube

द डर्टी पिक्चर में विद्या बालन के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री आर्या बनर्जी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। महज 33 वर्षीय अभिनेत्री का शव कोलकाता स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस जब दो दिन बाद मौके पर पहुंची तो एक्ट्रेस का शव खून से लथपथ था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अभिनेत्री के घर के अंदर घुसी थी, जहां उनके शव बेड पर पड़ा मिला। उनकी नाक से खून बह रहा था और आसपास में उल्टियां कर रखी थीं।

Arya Banerjee brahma mishra to Parveen Babi actors whoes dead body found after so many days
परवीन बाबी - फोटो : Instagram

अपने समय की मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी की मौत बेहद दर्दनाक थी। परवीन बाबी को पैरानायड स्कित्जोफ्रेनिया बीमारी हो गई थी। 20 जनवरी 2005 को उन्होंने अकेले घर में दम तोड़ दिया था। 3 दिन तक उनकी लाश घर में सड़ती रही थी। बाद में महेश भट्ट ने उनका अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arya Banerjee brahma mishra to Parveen Babi actors whoes dead body found after so many days
महेश आनंद

कई सुपरहिट फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाने वाले महेश आनंद का 2019 में निधन हो गया था। मौत के दो दिन बाद उनका शव उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। बताया जाता है कि मुफलिसी के दिनों में महेश आनंद का परिवार भी उन्हें छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
Arya Banerjee brahma mishra to Parveen Babi actors whoes dead body found after so many days
कृतिका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के साथ फिल्म रज्जो में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की सड़ती हुई लाश मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर से बरामद हुई थी। कृतिका की लाश पिछले तीन या चार दिनों से कमरे में पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed