फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arya Banerjee Death Case: ‘डर्टी पिक्चर’ में शकीला का किरदार करने वालीं अभिनेत्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, ये है मौत की असली वजह

Mon, 14 Dec 2020 12:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Dec 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Arya Banerjee Death Case News Arya Banerjee death no foul play Kolkata police reveals actress suffered cardiac attack
आर्या बनर्जी, विद्या बालन - फोटो : Youtube

Arya Banerjee Death Case: फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर' में काम कर चुकीं अभिनेत्री आर्या बनर्जी की मौत के मामले में पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। आर्या बनर्जी का बीते शुक्रवार को निधन हो गया। उनका शव कोलकाता स्थित उनके घर में मिला। आर्या घर में अकेली रहती थीं। आशंका जताई जा रही थी कि क्या उनकी हत्या हुई है लेकिन कोलकाता पुलिस ने इन वजहों को खारिज कर दिया है। अब पुलिस ने उनके निधन की असली वजह बताई है।

Arya Banerjee Death Case News Arya Banerjee death no foul play Kolkata police reveals actress suffered cardiac attack
आर्या बनर्जी - फोटो : फाइल फोटो

आर्या के घर काम करने वाली महिला जब सुबह उनके घर पहुंचीं तो दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आर्या का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब ऑटोप्सी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया है कि आर्या की हत्या करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘आर्या ने काफी मात्रा में शराब का सेवन कर लिया था। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें कार्डियक अटैक आया होगा।‘

Arya Banerjee Death Case News Arya Banerjee death no foul play Kolkata police reveals actress suffered cardiac attack
आर्या बनर्जी - फोटो : फाइल फोटो

शनिवार को कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 'डॉक्टर्स ने आर्या बनर्जी की हत्या होने की बात से इनकार किया है। संभावना जताई गई है कि अभिनेत्री को कार्डियक अटैक आया है। जिसकी वजह से वह मदद मांगने के लिए चलने की कोशिश कर रही होंगी और गिर गई होंगी।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Arya Banerjee Death Case News Arya Banerjee death no foul play Kolkata police reveals actress suffered cardiac attack
आर्या बनर्जी - फोटो : फाइल फोटो

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने जानकारी दी कि ‘आर्या के शव के पास पाया गया खून गिरने की वजह से बहा है। उनके पेट में लगभग दो लीटर शराब मिली है। वह अपने मुंह के बल गिरी थीं। ऐसे में उन्हें चोट लगी और खून निकलने लगा।'

विज्ञापन
Arya Banerjee Death Case News Arya Banerjee death no foul play Kolkata police reveals actress suffered cardiac attack
आर्या बनर्जी - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि आर्या का घर दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित है। 33 वर्षीय आर्या के घर से कई शराब की बोतलें बरामद हुई थीं। वह मशहूर बंगाली सितारवादक निखिल बंदोपाध्याय की बेटी थीं। आर्या को सबसे पहले दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' में मृगनयना बिस्वास के किरदार में देखा गया था। इसके बाद वर्ष 2011 में वह शकीला के किरदार में विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में नजर आईं। उन्होंने एपिसोड धारावाहिक 'सावधान इंडिया' में भी थोड़ा बहुत काम किया। तब से फिर वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed