हिंदी सिनेमा के दिग्गज नायकों के आगे डटकर खड़ी रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार वे राज खोलने शुरू कर ही दिए, जिनके चलते उन्हें अपना ठिकाना परदेस में बनाना पड़ा। ये बात जगजाहिर है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक लॉबी ने प्रियंका का हिंदी फिल्मों में काम करना और मुंबई में रहना मुश्किल कर दिया था। एक बड़े सितारे से अनबन के बाद ही उनके घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा था, और छापे के दौरान उनके घर से एक दूसरा बड़ा सितारा भी बरामद हुआ था।
हारकर जीतने वाले को सिर्फ ‘बाजीगर’ ही नहीं प्रियंका चोपड़ा भी कहते हैं, यहां समझिए कि क्यों और कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में 'देसी गर्ल' नाम से मशहूर रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की गिनती हिंदी सिनेमा की चोटी की तीन अभिनेत्रियों में होती रही है। दीपिका पादुकोण के नंबर वन पोजीशन हथियाने से पहले प्रियंका को ही ऐश्वर्या राय के बाद हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन का दावेदार समझा जा रहा था, लेकिन इसी बीच उनके साथ सियासत हो गई। लोगों ने उनकी मां को इतना डरा दिया कि उन्होंने अपनी बेटी को फटाफट शादी करने और एक फिल्म कंपनी खोलकर सेटल हो जाने के लिए रोज कहना शुरू कर दिया।
खुद प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, 'जब मैंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी, उस समय सिर्फ उन्हीं लोगों को ज्यादा मौके दिए जाते थे जो पहले से ही इस फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो चुके थे। कलाकार किसी भी क्षेत्र का हो, चाहे वह लेखक हो, निर्देशक हो, निर्माता हो या अभिनेता हो, हर किसी विधा में खुद को ढालने के लिए उसे लंबा वक्त लगता है। मेरी मां ने भी मुझसे कहा था कि जब मेरी उम्र 30 साल की हो जाएगी और मैं धीरे-धीरे उम्रदराज हो चलूंगी, तब मेरा करियर फिल्मों में समाप्त हो जाएगा। मैंने उनकी बातों को गंभीरता से लिया।'
अपनी अगली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के प्रचार के सिलसिले में दिए गए इस इंटरव्यू में प्रियंका कहती हैं, 'मैं अपनी कंपनी के साथ अब उन्हीं छोटे कलाकारों और कहानियों को मौका देती हूं जो कुछ करने की चाह रखते हैं। यही तो कारण है कि आजकल स्थानीय सिनेमा काफी फल-फूल रहा है।’ प्रियंका अब भले खुश हैं कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी बढ़िया काम कर रही है लेकिन ये भी सच है कि इस कंपनी की शुरूआत उन्होंने अपनी मां की बातों से डर जाने के बाद की थी। प्रियंका कहती हैं, ‘मुझे लगा कि मेरी मां शायद सही कह रही हैं। इसलिए हमने अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की शुरुआत की।’
प्रियंका बतौर निर्माता अपनी मां के साथ अब तक भोजपुरी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी', मराठी फिल्में 'वेंटिलेटर' और ‘फायरब्रांड’ के अलावा हिंदी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' बना चुकी हैं। उनकी अगली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' भी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है।