मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में रेव पार्टी करने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 15 घंटे चली पूछताछ के बाद रविवार को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आर्यन के अलावा मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को एक दिन की रिमांड पर एनसीबी को सौंपा है। बता दें कि रविवार को जब आर्यन खान को एनसीबी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिया गया तो इंडस्ट्री में हंगामा मच गया।
Aryan Khan Arrested: शाहरुख खान के सपोर्ट में आए बॉलीवुड के ये सितारे, देर रात मन्नत पहुंचे सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा, 'इस कठिन समय में मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख, हालांकि आपको इसकी जरूरत नहीं है लेकिन मुझे है। ये समय भी बीत जाएगा'। बता दें कि पूजा भट्ट ने उनके साथ फिल्म चाहते में काम किया है।
I stand in solidarity with you @iamsrk Not that you need it. But I do. This too, shall pass. 🙏
वहीं अभिनेत्री सुचित्रा ने कहा कि किसी के बच्चे को तकलीफ में देखना बहुत ही दुखदायी होता है। इसके साथ ही उन्होंने ये बात भी कही की, 'कैसे मनोरंजन जगत के लोगों की जिंदगी दूसरों के लिए मनोरंजन का जरिया बन गई है। जो भी लोग बॉलीवुड पर निशाना लगा रहे हैं वो ध्यान रखें कि क्या सारे रेड फिल्म स्टार्स पर ही होते हैं। ना कुछ भी मिला ना ही कुछ भी साबित हुआ'।
For all those targetting #Bollywood remember all the #NCB raids on filmstars? Yes nothing was found and nothing was proved. #Bollywood gawking is a tamasha. Its the price of fame
इस मामले में सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सुनील ने कहा कि, 'जब कहीं रेड पड़ती है तो कुछ लोगों को हिरासत में लिया जाता है। ऐसे में हम ये मानकर बैठ जाते हैं कि उस लड़के ने ड्रग्स जरूर लिया होगा'।आगे उन्होंने कहा कि, 'उस बच्चे को थोड़ी सांस लेने दीजिए।सही रिपोर्ट्स आने का इंतजार करिए'।
इस मामले में फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने भी शाहरुख खान को अपना सपोर्ट दिखाया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, 'माता पिता के लिए बच्चों को परेशानी में देखना सबसे कष्टदायी होता है। ये और भी ज्यादा तकलीफदेह तब हो जाता है जब लोग कानून को ्अपना काम करने देने से पहले फैसला सुनाने लगते हैं। माता-पिता के लिए ये अनुचित है। आपके साथ शाहरुख खान'।
It is painful for a parent having to deal with a child getting into trouble. It gets compounded when people begin to arrive at judgements before the law takes its course. It is disrespectful and unfair to the parent and to the parent-child relationship. With you @iamsrk.