फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Case: समीर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज होने पर पत्नी क्रांति ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- सभी आरोप झूठे

Mon, 15 May 2023 06:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 15 May 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Case Kranti Reaction After CBI registered case against Sameer Wankhede Said allegations are wrong
समीर वानखेड़े, क्रांति रेडकर - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान केस की वजह से सुर्खियों में आए एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर सीबीआई का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। दरअसल, हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मुंबई जोन के पूर्व एनसीबी निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन खान के मामले में 25 करोड़ की रिश्वत की मांग की थी। इन आरोपों के बाद अब पूर्व निदेशक की पत्नी क्रांति रेडकर की प्रतिक्रिया सामने आई है। 


Tiger Disha: टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी के बीच कभी पनपा था प्यार? एक्टर की मां ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Aryan Khan Case Kranti Reaction After CBI registered case against Sameer Wankhede Said allegations are wrong
क्रांति रेडकर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने पति पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है। क्रांति ने कहा, "हर कोई जानता है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं। ये सिर्फ आरोप हैं और हम सीबीआई की कार्रवाई में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमें कानून व्यवस्था पर भरोसा है और हम एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।"
KKK13 : पहले ही टास्क में हुई रोहित रॉय की हालत टाइट, इस खतरनाक स्टंट ने उड़ा दिए एक्टर के होश

Aryan Khan Case Kranti Reaction After CBI registered case against Sameer Wankhede Said allegations are wrong
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें इससे पहले वानखेड़े ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें देशभक्त होने की सजा दी जा रही है। वानखेड़े का बयान शुक्रवार को उनके आवास और अन्य परिसरों पर सीबीआई की छापेमारी के जवाब में आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई के 18 अधिकारियों ने शुक्रवार को उनके घर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे उनके घर में मौजूद थे।
Anil Kapoor: एक्शन से भरपूर 'सुबेदार' के साथ साउथ के इस रीमेक में भी दिखेंगे अनिल कपूर, अभिनेता ने किया कंफर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Case Kranti Reaction After CBI registered case against Sameer Wankhede Said allegations are wrong
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला

वानखेड़े ने कहा, "मुझे देशभक्त होने का इनाम मिल रहा है। कल सीबीआई के 18 अधिकारियों ने मेरे आवास पर छापा मारा और 12 घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली। इस दौरान मेरी पत्नी और बच्चे घर में मौजूद थे। उन्हें 23,000 रुपये और चार संपत्ति के कागजात मिले। ये संपत्ति मेरे सर्विस जॉइन करने से पहले खरीदी गई थी।"
Flora Saini: अब्यूसिव रिलेशनशिप को याद कर छलका फ्लोरा सैनी का दर्द, रूह कंपा देगी एक्ट्रेस की कहानी

विज्ञापन
Aryan Khan Case Kranti Reaction After CBI registered case against Sameer Wankhede Said allegations are wrong
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला

समीर वानखेड़े ने आगे दावा किया कि सीबीआई अधिकारियों ने उनकी पत्नी क्रांति रेडकर का फोन अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा सीबीआई ने उनकी बहन यास्मीन वानखेड़े के घर से 28,000 रुपये और उनके पिता ज्ञानेश्वर वानखेड़े के घर से 28,000 रुपये बरामद किए। वानखेड़े के ससुर के घर समीर से 1800 रुपए भी बरामद किए गए। 
Bhuvan Bam: छोटे शहरों के नए टैलेंट को मौका देगें भुवन बाम, बोले- मुझे पता है संघर्ष क्या होता है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed