फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Disha: टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी के बीच कभी पनपा था प्यार? एक्टर की मां ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Mon, 15 May 2023 06:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 15 May 2023 06:32 PM IST
सार

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते में होने और ब्रेकअप की खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब इनके रिलेशनशिप पर एक्टर की मां ने अपने बयान से हर किसी को दंग कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Tiger Disha Patani were in a relationship actor mother ayesha shroff gave a shocking answer
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ-आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक समय पर दोनों के डेटिंग की अफवाहें सुर्खियों में थीं। तो वहीं, एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें लाइमलाइट में बनी रहीं। हालांकि, न तो कभी टाइगर और न ही कभी दिशा ने खुद के रिश्ते में होने या न होने की बात कही। हालांकि, अब टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने इनके रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आयशा का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है। 

Tiger Disha Patani were in a relationship actor mother ayesha shroff gave a shocking answer
आयशा श्रॉफ-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से उनके बेटे टाइगर और दिशा के कभी रिश्ते में होने की अफवाह को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर आयशा चौंक उठीं और उन्होंने कहा, 'वह दिशा को डेट कर रहा था?' आयशा ने साफ किया कि वह दिशा के भी क्लोज हैं। इसके अलावा उन्होंने ऐसी रिपोर्ट को कोरी अफवाह बताते हुए आगे जोड़ा, 'टाइगर-दिशा सिर्फ एक बेहद अच्छे दोस्त की तरह हैं।' 

Tiger Disha Patani were in a relationship actor mother ayesha shroff gave a shocking answer
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर की बहन आयशा श्रॉफ को हाल ही में दिशा पाटनी के साथ एक रेस्तरां में स्पॉट किया गया। वहीं, टाइगर-दिशा की बात करें तो इनके रिश्ते को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अगस्त 2022 में ऑनलाइन अटकलें सामने आईं कि यह जोड़ी अलग हो गई है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अफवाहों की पुष्टि नहीं की और न ही खंडन किया। टाइगर और दिशा अक्सर इवेंट्स और रेस्तरां में साथ नजर आते हैं। 

Anil Kapoor: एक्शन से भरपूर 'सुबेदार' के साथ साउथ के इस रीमेक में भी दिखेंगे अनिल कपूर, अभिनेता ने किया कंफर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Disha Patani were in a relationship actor mother ayesha shroff gave a shocking answer
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, टाइगर श्रॉफ की बात करें तो उन्होंने चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में यह खुलासा किया था कि वह सिंगल हैं। साथ ही एक्टर ने श्रद्धा कपूर पर क्रश होने की बात कही थी। टाइगर के शब्दों में, 'मैं सिंगल हूं। मुझे कम से कम ऐसा लगता है, और मैं वर्तमान में चारों ओर देख रहा हूं। मैं हमेशा श्रद्धा कपूर से प्रभावित रहा हूं। मुझे लगता है कि वह महान है।' टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक साथ 'बागी' और 'बागी 3' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

Flora Saini: अब्यूसिव रिलेशनशिप को याद कर छलका फ्लोरा सैनी का दर्द, रूह कंपा देगी एक्ट्रेस की कहानी

विज्ञापन
Tiger Disha Patani were in a relationship actor mother ayesha shroff gave a shocking answer
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी पाइपलाइन में 'मिशन ईगल' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्म है। इसके अलावा एक्शन स्टार 'गणपत' में भी नजर आएंगे। यह एक बॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उनके अपोजिट कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed