{"_id":"6774e194e1678675b90492cc","slug":"aryan-khan-celebrates-new-year-party-with-rumored-girlfriend-larissa-bonesi-2025-01-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year Party: नए साल का जश्न खास अंदाज में मनाते दिखे आर्यन खान, कथित गर्लफ्रेंड भी पार्टी में आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Year Party: नए साल का जश्न खास अंदाज में मनाते दिखे आर्यन खान, कथित गर्लफ्रेंड भी पार्टी में आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:15 PM IST
सार
Aryan Khan: आर्यन खान ने 2025 का नया साल खास अंदाज में मनाया। वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड और ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा बोनसी के साथ मुंबई में एक न्यू ईयर पार्टी में दिखे।
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान, लारिसा बोनसी
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने 2025 की शुरुआत खास अंदाज में की है। हाल ही में उन्हें और उनकी कथित गर्लफ्रेंड और ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा बोनसी को एक न्यू ईयर पार्टी में देखा गया। दोनों के शानदार स्टाइल और आकर्षक उपस्थिति ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
आर्यन ने काले पैंट के साथ सफेद टी-शर्ट और नेवी ब्लू जैकेट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने सिल्वर स्नीकर्स पहने थे जो उनके लुक को और भी खास बना रहे थे। वहीं, लारिसा ने शिमरी पिंक मिनी-ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस उनके ग्लैमरस लुक को और बढ़ा रही थी। उन्होंने सफेद जैकेट, सिल्वर हील्स और एक सुंदर नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया था। उनके खुले बाल और कातिलाना अदाएं उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
यह भी पढ़ें- Jheel Mehta: दुल्हन लाल लहंगे में खूबसूरत दिखीं झील मेहता, खूबसूरत लुक देख पति आदित्य भी हो गए इमोशनल
3 of 5
आर्यन खान, लारिसा बोनसी
- फोटो : यूट्यूब
ये सेलेब्स भी थे पार्टी में मौजूद
जब दोनों पार्टी वेन्यू की ओर बढ़ रहे थे, तो उनकी केमिस्ट्री और स्टाइल ने मीडिया का ध्यान आकर्षित किया। आर्यन सुरक्षा के घेरे में थे। वहीं, लारिसा कुछ दोस्तों के साथ आई थीं और उन्होंने मीडिया से कम बात की। इस पार्टी में एमसी स्टैन, अदा मलिक और रोहिणी अय्यर जैसे सेलिब्रिटी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
निर्देशक के तौर पर करने जा रहे डेब्यू
वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत एक अनटाइटल्ड सीरीज का निर्देशन किया है। यह 2025 में रिलीज होगी। वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म डंकी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान और सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk
किंग में नजर आएंगे शाहरुख-सुहाना
उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो वह किंग नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले यह फिल्म सुजॉय घोष निर्देशित करने वाले थे, लेकिन अब इस फिल्म की कमान सिद्धार्थ आनंद के हाथों में चली गई है।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।