शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग-ऑन-क्रूज मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है और आर्यन खान को क्लीन चिट दी है। जानकारी के मुताबिक, सबूतों के अभाव के चलते आर्यन खान के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। आर्यन खान के साथ एविन साहू और 4 अन्य आयोजकों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, इस मामले पर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया सामने आने लग गई है। आइए आपको बताते हैं इस मामले पर लोग क्या कह रहे हैं।
Aryan Khan Case: आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने पर आई मिली-जुली प्रतिक्रिया, यूजर्स ने वानखेड़े और NCB के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यन को मिली राहत की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है और इस खबर पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी। कई लोग आर्यन को मिली राहत पर खुश हो रहे हैं तो कुछ लोगों ने इस फैसले को गलत भी बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'प्रभावशाली लोग आसानी से अपने क्राइम से बचकर निकल जाते हैं।' दूसरे यूजर ने आर्यन खान की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पुलिस की गाड़ी में बैठकर हंस रहे हैं। इस तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा, 'वानखेड़े और एनसीबी इस हंसी को पूरी जिंदगी नहीं भूलेंगे।'
NCB and wankhede will not forget this smile for life. #AryanKhan pic.twitter.com/SH2Lm9mBOg They even let go Tai.. Influential people easily escape from their crimes@narcoticsbureau@KirenRijiju#JusticeForSushantSinghRajput #AryanKhan #ShahRukhKhan https://t.co/9Sr4Wc6beb
हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस फैसले पर खुशी भी जाहिर की है। शाहरुख के एक फैन ने लिखा, 'एनसीबी ने आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी है। चार्जशीट में उनके खिलाफ कोई चार्ज नहीं है। बधाई हो गौरी खान और शाहरुख खान।' ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, 'फाइनली, आर्यन खान की क्लीन चीट मिल गई है। वह ड्रग्स की वजह से जेल गए थे। उन्हें कई दिनों तक प्रताड़ित किया गया। फाइनली सच की जीत हुई।' इस ट्वीट में आगे बीजेपी और समीर वानखेड़े की बात करते हुए आर्यन खान को मजबूत इंसान बताया है।
Clean chit to #AryanKhan
— BRIJWA SRK FAN (@BrijwaSRKman) May 27, 2022
What a happy day for SRK sir and the whole Khan Daan who also celebrate their little one's bday today ❤️
Finally! Chean Chit to #AryanKhan. He was jailed over drugs. He was defamed, harassed for many days. All Fake. Finally truth won. Paid media, BJP & it's stooge Sameer Wakhede got a slam in their buttocks. Aryan Khan emerged STRONGER!
— Salman Nizami (@SalmanNizami_) May 27, 2022
Innocent #AryanKhan 🔥 pic.twitter.com/6g2EBhe0Gl
— 𝙍 0 𝙉 𝙄 𝙏 (@imvengeance24) May 27, 2022
NCB gives clean chit to #AryanKhan in drug case.
— Sanku (@Sanku_kya) May 27, 2022
No charges against Aryan in chargesheet.
Congrats @iamsrk@gaurikhan @pooja_dadlani 🥳🎉 pic.twitter.com/0O04B6JfGE
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2021 में अक्तूबर की शुरुआत में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। कई अदालती सुनवाई, बहुत सारे नाटक और 26 दिनों की लंबी हिरासत के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 28 अक्तूबर को जमानत दी थी।