फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: इस दिन अपने बच्चे को जन्म देंगी आलिया भट्ट, अस्पताल भी हो गया बुक!

Sun, 07 Aug 2022 02:26 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 07 Aug 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
as per media reports alia bhatt and ranbir kapoor will welcome their child in december
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट अपनी निजी जिंदगी से ज्यादा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आजकल वह अपनी प्रेग्नेंसी के अलावा फिल्म डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र को लेकर भी चर्चा में हैं। वैसे तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपने काम से छुट्टी लेकर लंबे वेकेशन पर निकल गए हैं। इन खबरों के बीच में आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर भी नई खबरें सामने आ रही  हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट चार महीने की प्रेग्नेंट हैं और वह दिसंबर के आखिरी तक अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

as per media reports alia bhatt and ranbir kapoor will welcome their child in december
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

इन दिनों आलिया भट्ट के पति और उनका परिवार अभिनेत्री का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर भी इस बारे में बात कर चुके हैं। और अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट दिसंबर के अंत तक मां बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर ने डिलीवरी के लिए अस्पताल भी बुक करा लिया है। आलिया भट्ट की डिलीवरी एक बड़े अस्पताल में होने वाली हैं। वह अपनी सेहत का भी खूब ध्यान रख रही हैं। अभिनेत्री समय-समय पर अपना कोविड टेस्ट भी कराती रहती हैं।

as per media reports alia bhatt and ranbir kapoor will welcome their child in december
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों पहले तक आलिया भट्ट डार्लिंग्स के प्रमोशन में बिजी थीं और अब वह ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन कर रही हैं। इन सबके बीच आलिया भट्ट को अपनी सासू मां नीतू कपूर का भी पूरा साथ मिल रहा है। क्योंकि कपूर परिवार भी इस बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने लड़का, लड़की या फिर ट्विन्स को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ एक स्वस्थ बच्चा चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
as per media reports alia bhatt and ranbir kapoor will welcome their child in december
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। अब रणबीर और आलिया की अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में अगले महीने रिलीज होने वाली है। बता दें कि दोनों की साथ में ये पहली फिल्म होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed