फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2022: दोस्ती की अहमियत समझाती हैं बॉलीवुड ये फिल्में, फ्रेंडशिप डे पर जरूर देखें ये मूवीज

Sun, 07 Aug 2022 01:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 07 Aug 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
Friendship day 2022 Aamir Khan 3 idiots to Chhichhore Bollywood Superhit films based on Friendship
थ्री इडियट्स- जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती का दिन। दोस्ती के इस खास दिन को हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। हिंदी सिनेमा भी दोस्ती के इस रिश्ते से अछूता नहीं है। अब तक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिसमें दोस्ती की मिसाल देखने को मिलती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें सच्चे दोस्तों की कहानी दिखाई गई है और बॉक्स ऑफिस पर इन्हें अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

Friendship day 2022 Aamir Khan 3 idiots to Chhichhore Bollywood Superhit films based on Friendship
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
दिल चाहता है

साल 2001 में बनी फिल्म दिल चाहता है फ्रेंडशिप पर बनी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना नजर आए थे। फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी को बहुत ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया था जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया था।

Friendship day 2022 Aamir Khan 3 idiots to Chhichhore Bollywood Superhit films based on Friendship
थ्री इडियट्स - फोटो : social media
थ्री इडियट्स

राजकुमार हिरानी की यह हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से है। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन नजर आए थे। फिल्म की कहानी तीन युवकों की है जिनकी मुलाकात इंजीनियरिंग कॉलेज में होती है और बाद में तीनों की काफी गहरी दोस्ती हो जाती है। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 202 करोड़ का बिजनेस किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship day 2022 Aamir Khan 3 idiots to Chhichhore Bollywood Superhit films based on Friendship
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : social media
जिंदगी न मिलेगी दोबारा

फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' तीन दोस्तों ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में वह अपनी लाइफ को एंजॉय करने के लिए छुट्टी मनाने स्पेन जाते हैं जहां उनका जिंदगी के प्रति नजरिया बदल जाता है। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके साथ ही इसने दो राष्ट्रीय पुरस्कार और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
Friendship day 2022 Aamir Khan 3 idiots to Chhichhore Bollywood Superhit films based on Friendship
छिछोरे - फोटो : social media
छिछोरे

फिल्म छिछोरे को थ्री इडियट्स सरीखी फिल्म कहा जा सकता है। इस फिल्म की कहानी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले दोस्तों पर बुनी गई है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में 153 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed