फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशा भोसले ने स्मृति ईरानी का जताया एहसान, शपथ ग्रहण समारोह की भीड़ में फंसने पर ऐसे की मदद

Fri, 31 May 2019 11:12 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 May 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
asha bhosle stranded crazy rush when smriti irani reached at pm modi ceremony
smriti irani, asha bhosle - फोटो : social media

राष्ट्रपति भवन में पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें राजनीति के अलावा दूसरे क्षेत्रों के करीब 8 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। समारोह खत्म होते-होते करीब 9 बज गए। इस दौरान सेलिब्रिटीज को भीड़ का भी सामना करना पड़ा।

asha bhosle stranded crazy rush when smriti irani reached at pm modi ceremony
Asha Bhosle - फोटो : social media

गुजरे जमाने की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने खुद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है। भीड़ में फंसी आशा भोसले की मदद के लिए स्मृति ईरानी आगे आईं। स्मृति ईरानी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए आशा भोसले ने लिखा कि 'पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मैं भीड़ में फंस गई थी। स्मृति ईरानी को छोड़कर कोई भी मेरी मदद के लिए आगे नहीं आया। स्मृति ने मेरी हालत देखी और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित घर पहुंच जाऊं। वह परवाह करती हैं और इसलिए वह जीती हैं।'



 

asha bhosle stranded crazy rush when smriti irani reached at pm modi ceremony
smriti irani - फोटो : file photo

आशा भोसले के इस ट्वीट के बाद स्मृति ईरानी ने भी जवाब दिया। उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमोटिकॉन शेयर किया। बता दें कि स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं, कई बार वो खुद का मजाक बनाने से भी पीछे नहीं रहती हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
asha bhosle stranded crazy rush when smriti irani reached at pm modi ceremony
bollywood celebs - फोटो : Twitter

चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को शपथ ग्रहण लिया। इस दौरान शाहिद कपूर, करण जौहर, रजनीकांत, बोनी कपूर, राजकुमार हिरानी और कपिल शर्मा समेत कई सितारे पहुंचे। 

विज्ञापन
asha bhosle stranded crazy rush when smriti irani reached at pm modi ceremony
bollywood celebs - फोटो : Twitter

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत को लेकर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। यहां डायरेक्टर अभिषेक कपूर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। उनके बगल में राकेश ओम प्रकाश मेहरा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, बोनी कपूर और राजकुमार हिरानी भी नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed