फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashish Vidyarthi: दूसरी शादी पर आशीष विद्यार्थी ने तोड़ी चुप्पी, बताया 57 की उम्र में क्यों बने दूल्हा

Fri, 26 May 2023 06:27 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 26 May 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Ashish Vidyarthi break silence on second marriage divorce and talked about new wife rupali barua
आशीष विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी कर सबको चौंका दिया। आशीष ने असम की रुपाली बरुआ से शादी की है। अभिनेता ने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। बता दें कि रुपाली फैशन के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। आशीष की शादी के बाद तरह तरह की बातें शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर बवाल काटने लगे। किसी ने उनकी उम्र तो कोई रुपाली पर सवाल करता नजर आया। अब आशीष ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।

Ashish Vidyarthi break silence on second marriage divorce and talked about new wife rupali barua
आशीष विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आशीष विद्यार्थी ने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर लोगों के सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि हम सबकी अलग-अलग जिंदगी है और जरूरतें भी अलग हैं। सबके पास अलग-अलग अवसर भी हैं। सब अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रहे हैं। मगर एक चीज कॉमन है, हम सभी अपनी जिंदगी को खुशी खुशी जीना चाहते हैं। ठीक ऐसे ही, मेरी जिंदगी में 22 साल पहले पिल्लो आईं। हम दोनों ने एक दोस्त की तरह अच्छे से बिताया।

Ashish Vidyarthi break silence on second marriage divorce and talked about new wife rupali barua
आशीष विद्यार्थी, रुपाली बरुआ - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा 22 साल की जर्नी के दौरान ढाई साल या दो साल पहले हमें लगा कि भविष्य की तरफ देखने पर चीजें अलग-अलग लगी। जिसे दूर करने की भी हमने कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हम दिखावे के लिए एक दूसरे के साथ नहीं रहने का ढोंग नहीं कर सकते थे। जिसके बाद हमने अलग होने का सोचा। मैं जिंदगी की इस राह में अकेले नहीं रहना चाहता। इस बीच मुझे रुपाली बरुआ मिलीं। एक साल से हम लोग बातचीत करते आए हैं। फिर मुझे लगा कि मैं उनके साथ जिंदगी बिताना चाहता हूं। मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहता था। इसीलिए हमने शादी का फैसला लिया। 50 साल की रुपाली हैं तो मैं 60 का नहीं बल्कि 57 साल का हूं। उम्मीद करता हूं कि आपका आशीर्वाद बना रहेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Ashish Vidyarthi Avid Miner (@ashishvidyarthi1)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish Vidyarthi break silence on second marriage divorce and talked about new wife rupali barua
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

आशीष ने दूसरी शादी बेहद सादे अंदाज में की। परिवार वालों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने शादी की रजिस्ट्री कराई। आशीष विद्यार्थी से शादी करने के बाद रुपाली बरुआ ने कहा कि वो एक खूबसूरत इंसान हैं और एक ऐसे शख्स हैं, जिनके साथ रहना अच्छा लगता है। आशीष ने रुपाली से कोलकाता में कोर्ट मैरिज की।

View this post on Instagram

A post shared by Ashish Vidyarthi Avid Miner (@ashishvidyarthi1)

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi break silence on second marriage divorce and talked about new wife rupali barua
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

बता दें कि आशीष विद्यार्थी ने 25 मई 2023 को असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ शादी की। दोनों की ये कोर्ट मैरिज थी। वहीं आशीष और उनकी पूर्व पत्नी राजोशी ने करीब 7 महीने पहले तलाक की अर्जी डाली थी।

यह भी पढ़ें: सैम डिसूजा की बढ़ीं मुश्किलें, बॉम्बे HC ने अंतरिम संरक्षण देने से किया इनकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed