फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण: अभिनेता आशीष विद्यार्थी हुए कोरोना संक्रमित, वीडियो शेयर कर बोले- आपका प्यार और शुभकामनाएं अमूल्य है

Sat, 13 Mar 2021 05:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Mar 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Ashish Vidyarthi Has Tested Positive For Covid-19 Says This Is One Positive I Didn't Want
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी टला नहीं है। कोरोना की चपेट में पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स आ चुके हैं और अभी भी लगातार ऐसे ही खबरें आ रही हैं। अब अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जी हां, अभिनेता आशीष विद्यार्थी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है।

Ashish Vidyarthi Has Tested Positive For Covid-19 Says This Is One Positive I Didn't Want
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

शेयर की गई वीडियो में अभिनेता कहते हैं, 'मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मेरे संपर्क में जो कोई भी आया हो वो कृप्या अपनी जांच करा लें। मुझे अभी कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं है, मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाउंगा। आपका प्यार और शुभकामनाएं मेरे लिए अमूल्य है। अल्शुक्रान बंधु, अलशुक्रान जिंदगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashish Vidyarthi Avid Miner (@ashishvidyarthi1)

Ashish Vidyarthi Has Tested Positive For Covid-19 Says This Is One Positive I Didn't Want
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

आशीष विद्यार्थी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 'जिद्दी', 'हसीना मान जाएगी', 'सोल्जर', 'अर्जुन पंडित' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अभिनेता ने ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव किरदार ही निभाए हैं लेकिन कुछ फिल्मों में अभिनेता ने पॉजिटिव किरदार भी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish Vidyarthi Has Tested Positive For Covid-19 Says This Is One Positive I Didn't Want
मनोज बाजपेयी

इससे पहले अभिनेता मनोज बाजपेयी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। अभिनेता की टीम ने पुष्टि करते हुए बताया था कि, 'मनोज बाजपेयी ने अपने डायरेक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टेस्ट कराया तो वह कोरोना संक्रमित पाए गए। शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है और कुछ महीनों में फिर से शुरू होगी। मनोज बाजपेयी दवा ले रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। उन्होंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है और वो पूरी तरह से सावधानी बरत रहे हैं।'

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi Has Tested Positive For Covid-19 Says This Is One Positive I Didn't Want
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

बता दें कि मुंबई फिल्म सिटी का दौरा करने पर ये देखने में आया है कि यहां कोविड प्रोटोकाल का पालन ढंग से नहीं हो रहा है। बिना मास्क पहने लोगों को फिल्मसिटी में धड़ल्ले से प्रवेश दिया जा रहा है। फिल्मसिटी के भीतर भी कैंटीनऔर अन्य जगहों लोग बिना मास्क पहने घूमते दिख जाते हैं। मुंबई में कोरोना संक्रमण लोगों की अपनी लापरवाही से तो फैल ही रहा है, बाहर से आने वालों लोगों की चेकिंग भी यहां बहुत सतर्कता से नहीं हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed