बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखती रहती हैं। इस बार सोनम कपूर ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए महिलओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है, लेकिन सोनम कपूर की इस बात पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
महिला सशक्तिकरण पर सोनम ने बोली ये बात, निर्माता ने कहा, 'खुद पर तरस खाना इन दिनों आम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मेरे लिए महिला सशक्तिकरण बहुत जरूरी है, क्योंकि मैं दुनिया के उस हिस्से से हूं, जहां महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता है।" सोनम कपूर के इस ट्वीट पर निर्माता अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "हमने सोचा था कि आप एक शानदार लोगों के परिवार से आती हैं, जहां हर किसी की देखभाल और उन्हें प्यार किया जाता है''।
“For me, female empowerment is very important, especially because I’m from a side of the world where women have always been second-class citizens.”@BazaarArabia pic.twitter.com/DJF41YHTrO
अशोक पंडित ने आगे लिखा ''यह जानकर दुख हुआ कि आपसे आपके घर में दोयम दर्जे के नागरिक की तरह व्यवहार किया जाता है। हालांकि, मैं ऐसा नहीं मानता, क्योंकि आपके पिताजी बहुत लोगों के लिए प्रेरणा हैं। खुद पर तरस खाना इन दिनों आम बात है"। आशोक पंडित के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सामजाकि मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली सोनम कपूर बीते दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान की आलोचना करने की वजह से सुर्खियों में थीं।
We thought you come from a family of illustrious people where everyone one is cared and loved.
Sad to know that U r treated like a second grade citizen in your house.
Though I don’t believe this because your dad is an inspiration to many.
Self pitying is in thing these days. https://t.co/YjILK3jzwA
मोहन भागवत ने हाल ही में तलाक को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि तलाक के ज्यादातर मामले पढ़े-लिखे और संपन्न परिवारों में ही देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शिक्षा और आर्थिक संपन्नता के साथ लोगों में घमंड भी आ रहा है, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं। सर संघ चालक ने यह भी कहा कि भारत में हिंदू समाज का कोई विकल्प नहीं है। मोहन भागवत के इस बयान की काफी चर्चा हुई।
मोहन भागवत के इस बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सोनम कपूर ने ट्विटर पर मोहन भागवत की आलोचना की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है? पिछड़ा हुआ मूर्खतापूर्ण बयान। सोनम कपूर के इस ट्वीट पर कई उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सोनम कपूर के इस ट्वीट को लेकर कोई सोशल मीडिया यूजर्स भी बंटे हुए दिखाई दे रहे थे।
पढ़ें: दिल्ली हिंसा को लेकर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'इस वक्त पूरे हिंदुस्तान को...'

कमेंट
कमेंट X