आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए फैंस के बीच अलग पहचान बना चुके हैं लेकिन फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। ऐसे इसलिए है क्योंकि इन दोनों की लव लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद से ही आशुतोष और रेणुका अलग-अलग मंचों पर एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान जाहिर कर चुके हैं। आज यानी 25 मई को दोनों कलाकार अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे मौके पर हम आपको दोनों की लव लाइफ के बारे में बताते हैं, जो काफी मजेदार है।
Wedding Anniversary: तलाकशुदा रेणुका को दिल दे बैठे थे आशुतोष राणा, फोन पर फिल्मी अंदाज में शुरू हुई थी लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशुतोष और रेणुका की लव स्टोरी पुरानी हिंदी फिल्मों की तरह है। दोनों के बीच नजदीकियां फोन पर बातचीत करते हुए बढ़ीं। आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात हंसल मेहता की पहली फिल्म ‘…जयते’ के प्रीव्यू के दौरान हुई थी। इस दौरान आशुतोष रेणुका को बतौर अभिनेत्री जानते थे लेकिन रेणुका आशुतोष से पूरी तरह अंजान थीं। लेकिन दोनों के बीच लगभग तीस मिनट तक बातचीत हुई और इसी बातचीत में आशुतोष रेणुका पर अपना दिल हार बैठे। वह रेणुका की बातचीत से काफी प्रभावित हुए थे। इस मुलाकात के बाद आशुतोष रेणुका से बातचीत करने का मौका तलाश कर रहे थे और उन्हें यह मौका दशहरे वाले दिन मिला।
इस दिन आशुतोष ने रेणुका को फोन किया था और दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई। इसके बाद ही दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा था। दूसरी तरफ रेणुका ने भी आशुतोष को अपना पर्सनल नंबर दे दिया था, जिसके बाद दोनों की लव लाइफ की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी। दोनों के बीच लगभग तीन महीने तक सिर्फ फोन पर बातचीत चली। इसके बाद ही आशुतोष ने रेणुका को प्रपोज करने का फैसला किया। लेकिन यह प्रपोजल भी फोन के जरिए हुआ था। उन्होंने रेणुका को एक कविता सुनाई थी, जिसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था।
आशुतोष राणा ने एक बार बताया था कि मैंने ठान लिया था कि मैं रेणुका को प्यार का इजहार करने के लिए मजबूर कर दूंगा। उन्होंने एक किस्सा भी बताया था। अभिनेता ने कहा कि एक बार रेणुका गोवा में शूटिंग कर रही थीं तब मैंने उन्हें फोन पर एक कविता सुनाई। इस कविता में मैंने अपने सारे जज्बात डाल दिए थे। इसमें इकरार, इनकार, खामोशी, खालीपन और झुकी निगाहें, सब कुछ लिखा था। इसे सुनने के बाद ही रेणुका ने मुझे आई लव यू कह दिया था। ये सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। लेकिन मैंने उनसे कहा था मिलकर बात करते हैं।
आशुतोष राणा और रेणुका ने लगभग तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद जब शादी की बात आई तब रेणुका काफी घबराई हुई थीं क्योंकि आशुतोष की फैमिली काफी बड़ी है और वह गांव से थे। दूसरी बात ये भी है कि यह रेणुका की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी मराठी थिएटर के डायरेक्टर विजय केनकरे से हुई थी। लेकिन सब चीजों को किनारे रखते हुए आशुतोष और रेणुका ने साल 2001 में शादी रचाई। दोनों दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र के माता-पिता हैं।