फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kunal Khemu Birthday: गोलमाल 3 से लेकर लूटकेस तक, ओटीटी पर देखें कुणाल खेमू की ये बेहतरीन फिल्में

Wed, 25 May 2022 08:03 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 25 May 2022 08:03 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता कुणाल खेमू अपनी कई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने कई जानी-मानी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें उनकी फिल्म ट्रैफिक सिग्नल, गोलमाल 3 और गो गोआ गोन के जरिए लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल हुई।

विज्ञापन
Kunal Khemu Birthday: From Golmaal 3 to Lootcase watch these best movies of Kunal Khemu on OTT
कुणाल खेमू - फोटो : SELF

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता कुणाल खेमू अपनी कई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने कई जानी-मानी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें उनकी फिल्म ट्रैफिक सिग्नल, गोलमाल 3 और गो गोआ गॉन के जरिए लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल हुई। कुणाल खेमू का जन्म कश्मीरी पंडित परिवार में 25 मई 1983 को हुआ। एक्टर इस साल अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं ओटीटी पर मौजूद फिल्मों के बारे में -

Kunal Khemu Birthday: From Golmaal 3 to Lootcase watch these best movies of Kunal Khemu on OTT
'गोलमाल 3' की टीम के साथ कुणाल - फोटो : Social media

गोलमाल 3 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो

साल 2010 में रिलीज हुई यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म गोलमाल फ्रेंचायजी का तीसरा भाग है। इस फिल्म में कुनाल खेमू के अलावा सुपरस्टार अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, करीना कपूर, जॉनी लीवर, रत्ना पाठक शाह, मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'गोलमाल 3' के अलावा कुणाल फिल्म गोलमाल अगेन में भी नजर आएंगे।

Kunal Khemu Birthday: From Golmaal 3 to Lootcase watch these best movies of Kunal Khemu on OTT
गो गोवा गॉन - फोटो : फिल्म

गो गोवा गॉन 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5, अमेजन प्राइम वीडियो

साल 2013 में आई फिल्म गो गोवा गॉन एक भारतीय जॉम्बी कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन राज और डीके ने किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ सैफ अली खान, वीर दास, पूजा गुप्ता और आनंद तिवारी नजर आए थे। यह फिल्म 10 मई 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Khemu Birthday: From Golmaal 3 to Lootcase watch these best movies of Kunal Khemu on OTT
ढोल - फोटो : सोशल मीडिया

ढोल 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो सिनेमा, हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो

साल 2007 में रिलीज हुई यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में शरमन जोशी और तुषार कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। कॉमेडी का जोरदार तड़का दर्शको को बेहद पसंद आया और ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही थी। 

 

विज्ञापन
Kunal Khemu Birthday: From Golmaal 3 to Lootcase watch these best movies of Kunal Khemu on OTT
भाग जॉनी  - फोटो : Social media

भाग जॉनी 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- हॉटस्टार

कुणाल खेमू एक एक्शन थ्रिलर बेस्ड फिल्म हैं। शिवम नायर निर्देशित फिल्म भाग जॉनी एक कहावत पर आधारित है कि हर किसी को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। फिल्म में मुख्य भूमिका में कुणाल खेमू नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed