फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशुतोष राणा- रेणुका शहाणे की शादी को हुए 19 साल, अभिनेता ने पत्नी को बताया 'जीवन का सार'

Tue, 26 May 2020 01:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 26 May 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Rana and Renuka Shahane Celebrated 19th Wedding Anniversary During Lockdown
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : Social Media

देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से इस समय कोई भी जश्न या खास दिन नहीं मना पा रहा है। ना ही कोई कहीं बाहर घूमने जा सकता है ना ही किसी को घर बुला सकता है। ऐसे में सभी लोग चाहें वो बॉलीवुड सेलेब्स हो या आम लोग अपना जन्मदिन या शादी की सालगिरह घर पर ही रहते हुए परिवार के साथ मना रहे हैं। अब हाल ही में लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने भी अपनी शादी की सालगिरह मनाई।

Ashutosh Rana and Renuka Shahane Celebrated 19th Wedding Anniversary During Lockdown
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : Amar Ujala

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं। लॉकडाउन के बीच दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। रेणुका ने शादी की तस्वीर साझा करते हुए जहां दोनों के बीच प्यार बेशुमार बताया। तो वहीं आशुतोष ने भी पत्नी को हृदय से धन्यवाद देते हुए उन्हें अपने जीवन का सार बताया।

Ashutosh Rana and Renuka Shahane Celebrated 19th Wedding Anniversary During Lockdown
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : social media

रेणुका शहाणे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए आशुतोष और उनकी शादी की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ रेणुका ने कैप्शन में लिखा, 'तुम और मैं, क्या खूबसूरत दुनिया, 19 साल पहले आज ही के दिन, बेशुमार प्यार'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Rana and Renuka Shahane Celebrated 19th Wedding Anniversary During Lockdown
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : social media

पत्नी की बधाई का जवाब देते हुए आशुतोष ने भी इस पोस्ट को रिट्वीट किया। आशुतोष ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'तुम ही मेरा प्रेम निवेदन, तुम ही हो जीवन का सार। तुम ही मेरी परम चेतना, तुम ही हो उसका विस्तार॥ सदैव आपका, हृदय से धन्यवाद'।
 

विज्ञापन
Ashutosh Rana and Renuka Shahane Celebrated 19th Wedding Anniversary During Lockdown
बच्चों के साथ आशुतोष और रेणुका - फोटो : social media

दोनों के इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस के साथ ही तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दोनों को शादी के 19 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने 25 मई 2001 को शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम शौर्यमान राणा और सत्येंद्र राणा है।

पढ़ें: 'मिस्टर इंडिया' को हुए 33 साल पूरे, अनिल कपूर ने बताया 'जिंदगी की यही रीत है' गीत से जुड़ा खास किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed