फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन में रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे हैं। मुंबई से प्रवासियों को उनके घर तक भेजने के लिए सोनू जो मदद कर रहे हैं, उसकी तारीफ पूरे देश में हो रही है। सोनू कहते हैं कि जब तक एक-एक प्रवासी भाई अपने घर नहीं पहुंच जाता, तब तक उनकी ओर से चल रहा अभियान जारी रहेगा।
इस जगह चल रही थी सोनू सूद की मूर्ति बनवाने की तैयारी, पता चलते ही अभिनेता ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद के इस नेक काम को देखते हुए अब लोग उनकी मूर्ति बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने ट्विटर पर बताया कि बिहार के एक जिले में सोनू सूद की मूर्ति बनाने की तैयारी चल रही है। जब सोनू को ये बात पता चली तो उन्होंने इस पर भी जवाब दिया।
प्रफुल्ल कुमार नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सूद सर, बिहार के जिला सिवान में लोग आपकी मूर्ति बनवाने की तैयारी में हैं। सलाम सर, बहुत बहुत प्यार आपको।' इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना।' अभिनेता का ये जवाब सुनकर लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं।
भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना। 🙏 https://t.co/SI9MqVpRRe
अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में सोनू सूद ने बताया कि उन्हें जब प्रवासी मजदूरों के दर्द का पता चला तो उन्होंने मुंबई के सभी प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने का जिम्मा उठा लिया। इस मुहिम की शुरुआत कर्नाटक के तीन सौ लोगों से की। उसके बाद वो उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार सहित दूसरे राज्यों के अब तक बारह हजार लोगों को उनके घर भेज चुके हैं।
बता दें कि सोनू सूद लगातार ट्विटर पर एक्टिव होकर लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि जो लोग मुंबई से अपने घर जाना चाहते हैं वो संपर्क करें। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं आप कितने लोग हैं, अभी कहां पर हैं और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।'
मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों. अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें
'मिस्टर इंडिया' को हुए 33 साल पूरे, अनिल कपूर ने बताया 'जिंदगी की यही रीत है' गीत से जुड़ा खास किस्सा
18001213711
और बताएं आप कितने लोग हैं, अभी कहाँ पर हैं और कहां जाना चाहते हैं. मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे.❣️