फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मिस्टर इंडिया' को हुए 33 साल पूरे, अनिल कपूर ने बताया 'जिंदगी की यही रीत है' गीत से जुड़ा खास किस्सा

Tue, 26 May 2020 12:02 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 26 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
33 Years of Anil Kapoor and Sridevi Starrer Mr India Actor Shares Interesting Facts About Film
अनिल कपूर - फोटो : Social Media

लॉकडाउन ने पूरे सिनेमा को बदल दिया है, वरना उससे पहले तक हर हफ्ते कम से कम एक फिल्म तो सिनेमाघर में दस्तक देती ही थी। वहीं कई बार फिल्मों के रिलीज की संख्या एक से अधिक भी हो जाती थी। रिलीज हुई फिल्म में कोई हिट होती तो कोई फ्लॉप। वहीं कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो कालांतर तक याद रखी जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है मिस्टर इंडिया। 25 मई 1987 को अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 33 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस फिल्म से जुड़े खास किस्से को अभिनेता अनिल कपूर ने याद किया है।

33 Years of Anil Kapoor and Sridevi Starrer Mr India Actor Shares Interesting Facts About Film
Mr. India - फोटो : Social Media

अनिल कपूर बॉलीवुड पर बीते कई सालों से राज कर रहे हैं। अनिल कपूर ने बॉलीवुड को कई हिट और यादगार फिल्में दी हैं। अनिल किसी भी रोल में खुद को बेहद ही आसानी से ढाल लेते हैं। वो अक्सर अपनी उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए अनिल कई तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ही बताया है कि उनकी फिल्म मिस्टर इंडिया को 33 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक अनसुना किस्सा भी फैंस के साथ साझा किया है।

33 Years of Anil Kapoor and Sridevi Starrer Mr India Actor Shares Interesting Facts About Film
Mr India

अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस फिल्म का गाना 'जिंदगी की यही रीत है' का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ अनिल कपूर ने इस गाने से ही जुड़ा एक किस्सा कैप्शन के जरिए बताया। अनिल कपूर ने लिखा, 'मिस्टर इंडिया के 34 साल। मिस्टर इंडिया मेरे लिए बहुत जरूरी फिल्म थी। मुझे याद है, जब 34 साल पहले हमने इस सफर की शुरुआत की थी और मैं हर चीज की जानकारी के लिए जुनूनी था। जब मैंने 'जिंदगी की यही रीत है' गाने की धुन सुनी थी तो मैं सिर्फ इसमें किशोर दा की आवाज इमेजिन कर रहा था। तब किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल साथ काम करना नहीं चाहते थे। किशोर दा के संपर्क में आने में भी महीनों लग गए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mr India was & always will be a very important film for me. I remember even 34 years ago when we began the journey I became obsessed with every detail. From the time I heard the tune of ‘Zindagi Ki Yahi Reet Hai’ I could only imagine Kishore Da’s voice singing it. At the time, Kishore Kumar & Laxmikant Pyarelal did not want to work together. It took months to even get in touch with Kishore da. When I finally did, I went to Kishore Kumar’s residence & mediated their patch up...the end result was this beautiful melody which is so uplifting during these tough times. Today is 33 years since the release of Mr India and it’s message is still as important, if not more so. Be kind to each other, do the right thing; life may get tough, but in the end, good will prevail. ‘Zindagi Ki Yehi Reet Hai Haar Ke Baad Hi Jeet Hai Thode Aansu Hai, Thodi Hasi Aaj Gham Hai To Kal Hai Khushi’

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
33 Years of Anil Kapoor and Sridevi Starrer Mr India Actor Shares Interesting Facts About Film
mr. india films poster

आगे अनिल कपूर ने लिखा, 'जब मेरी उनसे बात हुई तो मैं किशोर कुमार के घर गया और दोनों की बात करवाई। इसका परिणाम है ये शानदार मेलोडी जो आज के मुश्किल समय में भी याद की जा सकती है। आज मिस्टर इंडिया को रिलीज हुए पूरे 33 साल हो गए हैं और यह संदेश आज भी उतना ही जरूरी है। एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें, सही काम करें; जीवन कठिन हो सकता है, लेकिन अंत में, अच्छा रहेगा'। आगे उन्होंने इस गाने की चार लाइनें लिखीं।

विज्ञापन
33 Years of Anil Kapoor and Sridevi Starrer Mr India Actor Shares Interesting Facts About Film
Mr India

बात करें फिल्म मिस्टर इंडिया की तो इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी मुख्य किरदार में थीं। फिल्म में अमरीश पुरी निगेटिव किरदार में थे। फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। इस फिल्म के गाने अभी तक लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं।

पढ़ें: इस अभिनेता के जबरा फैन हैं अर्जुन कपूर, साझा की खास गेटअप में तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed