टेलीविजन का सबसे चर्चित और पसंद किया जाने वाला शो 'द कपिल शर्मा शो'है। इस शो में हर हफ्ते फिल्म जगत से जुड़े मेहमान आते हैं। कपिल शर्मा इन सभी के साथ खूब मस्ती करते हैं। कपिल के शो में सभी सितारे आकर कई राज खोलते हैं। इस हफ्ते कपिल के शो में मेहमान बनकर आए बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा। रेणुका और आशुतोष बॉलीवुड और टेलीविजन से जुड़े ऐसे सितारे हैं जिनकी जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। ऐसे में दोनों का कपिल शर्मा के शो में आना फैंस के लिए एक ट्रीट की तरह रहा। इस शो में आकर दोनों ने एक दूसरे की पोल खोली। साथ ही साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में भी दर्शकों को बताया।
ऐसी थी रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की लव स्टोरी, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के दौरान आशुतोष ने रेणुका से पहली मुलाकात का किस्सा बताया। आशुतोष ने बताया कि, 'हंसल मेहता की फिल्म 'जयते' का प्रीव्यू था सुमित थिएटर में, तो मैं राजेश्वरी सचदेव और तेजस्विनी कोल्हापुरे को साथ लेकर गया था। वहां गया तो पता चला राजेश्वरी और रेणुका जी बहुत अच्छे दोस्त थे और मैं रेणुका जी का प्रशंसक था। सैलाब (धारावाहिक) उस टाइम आ रहा था और इनकी फिल्म हम आपके हैं कौन भी आ गई थी, तो मैं इनके काम से मुतस्सिर था, बहुत प्रभावित था। जब उनसे मुलाकात हुई तो हम तकरीबन आधा घंटा तक आपस में बात करते रहे और हमारे विचार काफी मिल रहे थे। जब हम बाहर निकले तब तक रात हो चुकी थी और उस दिन इतवार था।'
उन्होंने आगे बताया, निर्देशक रवि राय उन दोनों के साथ एक शो करना चाहते थे लेकिन आशुतोष ने इस मौके का फायदा उठाते हुए रवि से रेणुका का नंबर मांग लिया। तभी उन्हें पता चला कि रेणुका रात को 10 बजे के बाद किसी के फोन का जवाब नहीं देतीं और ना ही किसी अनजान नंबर का फोन उठाती हैं। आपको आंसरिंग मशीन पर मैसेज और बाकी की डिटेल्स छोड़नी पड़ती थी। इन बातों का ध्यान रखते हुए आशुतोष ने रेणुका की आंसरिंग मशीन पर एक मैसेज छोड़ा, जिसमें उन्होंने रेणुका को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। हालांकि उन्होंने अपना नंबर जानबूझकर नहीं छोड़ा, क्योंकि वो सोच रहे थे कि यदि रेणुका को उनसे बात करनी होगी तो वो खुद कोशिश करेंगी और उनका नंबर पता लगा लेंगी।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
ऐसा ही हुआ और किस्मत से आशुतोष को उनकी बहन ने बताया कि रेणुका का फोन आया था और उन्होंने उन्हें दशहरा की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। इसके बाद कुछ समय तक संदेशों का सिलसिला जारी रहा और फिर रेणुका ने आशुतोष को अपना पर्सनल नंबर दे दिया। आशुतोष राणा ने भी मौका देखते ही उन्हें उस दिन फोन कर दिया। आशुतोष ने बताया 'मैंने उसी दिन रात को 10:30 बजे इन्हें कॉल कर दिया और कहा, 'थैंक यू रेणुका जी, आपने अपना नंबर दे दिया। और ऐसे तीन महीने हम फोन अ फ्रेंड खेलते रहे।'
उन्होंने इसके आगे बताया कि हालांकि असली प्रस्ताव बड़ा प्यारा था। आशुतोष को कविताएं पसंद थीं, तो रेणुका को गद्य बहुत पसंद थे। आशुतोष ने यह सोचकर रेणुका के लिए एक कविता लिखी कि यदि रेणुका उनमें दिलचस्पी रखती होंगी तो जवाब जरूर देंगी और यदि नहीं तो इसमें रिजेक्शन का कोई सवाल ही नहीं उठता। उस समय पर आशुतोष हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे और रेणुका गोवा में थी। जब उन्होंने रेणुका के लिए कविता पढ़कर सुनाई, तो रेणुका ने यह कहकर जवाब दिया कि वो उनसे प्यार करती हैं। इस पर आशुतोष ने उनसे कहा, 'आप लौटकर आइए, फिर इस विषय पर और बात करते हैं।' और बस इसके बाद दोनों खुशी- खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
पढ़ें: पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, महिला आयोग ने मामले में लिया संज्ञान