फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशुतोष राणा का जन्मदिन और एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को भेजा समन, पांच खबरें

Tue, 10 Nov 2020 12:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 10 Nov 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Rana Birthday and NCB Summons Actor Arjun Rampal entertainment nnews
आशुतोष राणा और अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता अशुतोष राणा हमेशा अपने अभिनय के लिए तारीफ बटोरते रहे हैं। उनके अभिनय में इतना ठहराव और गहराई है कि दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाता। उनके चेहरे पर तेज और आंखों में बांधे रखने की ताकत है। अशुतोष राणा का नाम सुनते ही सबसे पहले जो आंखों के सामने उभरकर आता है वो है फिल्म 'संघर्ष' का लज्जा शंकर पाण्डे। हिंदी सिनेमा का वह विलेन जिसे आज भी देखकर लोगों की रूह कांप जाती है।



'लज्जा शंकर पांडे' को देख जब कांप गई थी रूह, ऐसे मिला आशुतोष राणा को 'संघर्ष' के विलेन का किरदार

 

Ashutosh Rana Birthday and NCB Summons Actor Arjun Rampal entertainment nnews
अभिषेक बच्चन - फोटो : एएनआई, ट्विटर

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स का ट्रोल होना कोई नहीं बात नहीं है। किसी भी मौक पर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर देते हैं। कुछ हस्तियां तो ट्रोलर्स के निशाने पर खासतौर पर रहती हैं, उन्हीं में से एक हैं अभिनेता अभिषेक बच्चन। हाल ही में एक यूजर ने अभिषेक को ट्रोल करने की कोशिश की तो बदले में अभिनेता ने भी करारा जवाब दे दिया।

किसान की फोटो साझा कर यूजर बोला- अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते, अभिनेता ने दिया करारा जवाब

 

Ashutosh Rana Birthday and NCB Summons Actor Arjun Rampal entertainment nnews
अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बीते पांच दशकों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। 78 साल की उम्र में भी वह पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। आज की तारीख में बॉलीवुड में उनसे ज्यादा सम्मान शायद ही किसी दूसरे अभिनेता को मिलता होगा। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 51 साल पूरे कर लिए। इन दिनों वह कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं। इसी के चलते शो के सेट पर उन्हें एक प्रतियोगी ने खास तोहफा दिया।

फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन को हुए 51 साल, केबीसी के सेट पर मिला तोहफा देख हैरान हुए बिग बी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Rana Birthday and NCB Summons Actor Arjun Rampal entertainment nnews
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी निजी जिदंगी की वजह से चर्चा में हैं। उनके पति अभिनव कोहली हर दिन श्वेता पर उनके बेटे रेयांश से मिलने की इजाजत न देने का आरोप लगाते रहते हैं। इतना ही नहीं अभिनव कोहली हर दिन सोशल मीडिया के जरिए श्वेता तिवारी के बारे में नए-नए खुलासे भी करते रहते हैं। अब उन्होंने श्वेता का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अभिनेत्री अभिनव को अपने घर में घुसने से मना करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

पति को घर में नहीं आने दे रही हैं श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली ने साझा किया अभिनेत्री का वीडियो

 

विज्ञापन
Ashutosh Rana Birthday and NCB Summons Actor Arjun Rampal entertainment nnews
अर्जुन रामपाल - फोटो : फाइल

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में है। एजेंसी लगातार सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के यहां छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के घर छापेमारी की। अब एनसीबी के अधिकारियों ने अभिनेता को पूछताछ के लिए समन भेजा है। अभिनेता को 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त कर लिए गए हैं।

Arjun Rampal: एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को भेजा समन, छापेमारी के बाद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed