फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर के साथ लॉन्च हुई अक्षय की ये फेवरिट हीरोइन, अब बनीं ओटीटी की दुनिया की साक्षी

Thu, 07 May 2020 08:52 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 07 May 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Ashwini Bhave Birthday Special know about her film with Akshay Kumar to web series The Raikar Case
Ashwini Bhave - फोटो : amar ujala mumbai

भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अश्विनी को हाल ही में उन्हें वूट सेलेक्ट की वेब सीरीज 'द रायकर केस' में साक्षी नायक रायकर के रूप में देखा गया है। लेकिन आज यहां हम उनकी किसी एक फिल्म या वेब सीरीज के बारे में बात नहीं करेंगे, बल्कि उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम बात करेंगे उनकी उन फिल्मों के बारे में जो उन्होंने हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ कीं।

Ashwini Bhave Birthday Special know about her film with Akshay Kumar to web series The Raikar Case
sainik - फोटो : amar ujala mumbai

अश्विनी ने अक्षय कुमार के साथ 1993 और 1994 में आई चार फिल्मों में काम किया। वे फिल्में हैं; सैनिक, अशांत, कायदा कानून और जख्मी दिल। सबसे पहले हम बात करेंगे 1993 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म 'सैनिक' की। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक आर्मी अफसर सूरज दत्त का किरदार निभाया है जबकि अश्विनी भावे ने अल्का का किरदार निभाया है। शुरुआत में ही यह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी कर लेते हैं। लेकिन, सूरज को अचानक से ड्यूटी पर जाना पड़ता है। फिर कुछ समय बाद खबर आती है कि देश की सेवा करते हुए सूरज की मौत हो गई है। जिसकी नई शादी हुई हो और अचानक से उसके पति की मौत की खबर आ जाए तो ऐसी औरत पर क्या बीतेगी? आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। अगर आपका मन इस शानदार फिल्म को देखने का करे तो यूट्यूब पर आप इसको मुफ्त में देख सकते हैं।

Ashwini Bhave Birthday Special know about her film with Akshay Kumar to web series The Raikar Case
kayda kanoon and zakhmi dil - फोटो : amar ujala mumbai

इन दोनों के साथ में की गई दूसरी फिल्म है 'कायदा कानून'। प्रदीप मनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी अक्षय कुमार इंस्पेक्टर दाऊद दुरानी उर्फ डीडी के किरदार में नजर आए। वहीं अश्विनी भावे ने इस फिल्म में शहनाज लखनवी का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक आजादी की लड़ाई लड़ने वाले इंसान की कहानी है जो नियम, कानून और सच्चाई में बहुत विश्वास करता है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि आज के समय में कानून का दुरुपयोग हो रहा है तो वह सबको सबक सिखाने के लिए अपने चहेते कानून के रखवाले इंस्पेक्टर किशन और दाऊद को काम पर लगाता है। फिल्म ने कुछ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन कलाकारों की खूब तारीफें हुईं। फिल्म में अक्षय कुमार और अश्विनी भावे के अलावा अनुपम खेर, कादर खान और सुदेश बेरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म को भी यूट्यूब और सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashwini Bhave Birthday Special know about her film with Akshay Kumar to web series The Raikar Case
Ashwini Bhave, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai

फिर ये दोनों एक साथ नजर आए 1993 की फिल्म 'अशांत' में। यह एक मल्टीलेंग्वेज फिल्म थी जिसे एक साथ है हिंदी और कन्नड़ में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का कन्नड़ वर्जन तो हिट हुआ था लेकिन हिंदी वर्जन फ्लॉप रहा था। अश्विनी भावे और अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में ममता कुलकर्णी, पंकज धीर और विष्णुवर्धन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म भी दो पुलिस अफसरों विजय और विष्णु पर आधारित है जो देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करते हैं। कमाल की बात यह है कि अक्षय कुमार की यह इकलौती दक्षिण भारतीय फिल्म है। इसके बाद उन्होंने सिर्फ रजनीकांत के साथ साइंस फिक्शन फिल्म '2.0' में काम किया है। इस फिल्म को भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Ashwini Bhave Birthday Special know about her film with Akshay Kumar to web series The Raikar Case
Ashwini Bhave - फोटो : amar ujala mumbai

इसके बाद उन्होंने साथ में एक और फिल्म 'जख्मी दिल' की। राजू सुब्रमण्यम के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई। इस फिल्म में जयदेव और गायत्री बचपन से ही एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन कुछ गलतफमियों की वजह से अलग हो जाते हैं। फिल्म के नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें प्यार, मोहब्बत और दर्द ही है। अक्षय कुमार और अश्विनी भावे के अलावा फिल्म में मुन मुन सेन, रजा मुराद और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म को भी सोनी लिव पर देखा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed