बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए सनसनीखेज खुलासा किया है। इस क्रिप्टिक पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कैसे पिछले एक साल से उनके नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है।
Asim Riaz: आसिम रियाज ने नाम लिए बिना बॉलीवुड के प्रभावशाली शख्स पर साधा निशाना, बोले-आपके झूठे वादे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसिम ने गुरुवार को इंडस्ट्री के एक सेलेब्रिटी का बिना नाम लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाना साधा जिसने उसके पिता से झूठे वादे किए थे। इस पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता को एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए फुसलाया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री के लोग उनके नाम का इस्तेमाल फेम के लिए करते थे। आसिम ने ट्वीट किया, 'मेरे पिता को इंडस्ट्री के एक प्रभावशाली शख्सियत से एक फिल्म प्रोजेक्ट का वादा किया गया था। 1 साल से अधिक समय तक उन्होंने इस प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया, सभी बड़े मीडिया संस्थानों ने इसके बारे में बात की और इसकी पुष्टि की, मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि सभी झूठे वादे मुझे निराश नहीं करेंगे। उन्होंने मुझे जो एंजाइटी और प्रेशर दिया है वह मुझे वह करने से कभी नहीं रोकेगा जो मैं अभी कर रहा हूं इसलिए मुझे अपने तौर से जीने दें।'
— Asim Riaz (@imrealasim) August 21, 2022
एक्टर के इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक शख्स ने ट्वीट किया, 'चैंप हम आपके साथ हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आमिस हम आपके साथ हैं भगवान ने आपके लिए कुछ अच्छा ही लिखा होगा।' इसके अलावा एक और शख्स ने लिखा, 'आपका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।'
गौरतलब है कि आसिम रियास पेश से एक मॉडल और एक्टर हैं। बिग 13 की वजह से वह देशभर में लोकप्रिय हो गए थे। इस शो के वह रनरअप रह चुके हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।