फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के फैन रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी, 25 बार देखी उनकी ये खास फिल्म

Thu, 16 Aug 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee big fan of hema malini and her film sita aur gita seen 25 times

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर निर्भर हैं। आपको बता दें कि भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने के लिए उनके प्रशंसक एम्स पहुंच रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं बल्कि उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी गहरा नाता है। क्या आपको पता है कि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन हैं। 

atal bihari vajpayee big fan of hema malini and her film sita aur gita seen 25 times

उन्हें हेमा मालिनी की साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म सीता और गीता इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने उस फिल्म को 25 बार देखा था। इस बात का खुलासा खुद हेमा मालिनी ने सबके सामने किया था। आपको बता दें कि फिल्म सीता और गीता में हेमा मालिनी का डबल रोल था और फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी थे। उस फिल्म में हेमा मालिनी के अलावा धर्मेंद्र और संजीव कुमार भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म के लिए हेमा मालिनी को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था। 

atal bihari vajpayee big fan of hema malini and her film sita aur gita seen 25 times

हेमा मालिनी ने बताया था, 'मुझे याद है जब एक बार मैंने पदाधिकारियों से कहा कि मैं भाषणों में अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करती हूं लेकिन उनसे कभी मिली नहीं, मिलवाइए। इसके बाद मुझे अटल जी से मिलवाने ले जाया गया। मुलाकात में मैंने महसूस किया कि अटल बिहारी वाजपेयी बात करने में कुछ हिचकिचा रहे हैं। इस पर मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा कि क्या बात है? अटल जी ठीक से बात क्यों नहीं कर रहे? उन्होंने बताया कि असल में वह आपके बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने 1972 में आई आपकी फिल्म 'सीता और गीता' 25 बार देखी है। आज अचानक आपको सामने पाकर वो हिचकिचा रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
atal bihari vajpayee big fan of hema malini and her film sita aur gita seen 25 times

आपको बता दें कि अटल जी को ग्वालियर के बहादुरा के बूंदी के लड्डू और दौलतगंज की मंगौड़ी बेहद पसंद हैं। लजीज खाने से उनका हमेशा खासा लगाव रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी को शाकाहारी की जगह मांसाहारी खाना ज्यादा पसंद है। उन्हें झींगा मछली खाना बहुत अच्छा लगता है। वो अक्सर प्रॉन की डिश खाते हैं। अटल जी भांग का सेवन भी करते थे। उनके लिए खास तौर उज्जैन से भांग आती थी।   वह मिठाई के भी दीवाने हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह ग्वालियर जाते रहते थे जहां वह लड्डू, जलेबी, कचौड़ी सबका सेवन करते थे।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed