क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ हाल ही में सगाई कर ली। हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। जहां हार्दिक और नताशा ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया है वहीं क्रिकेट और बॉलीवुड का एक और जोड़ा है जो इन दिनों खूब सुर्खियों में है।
इस अभिनेत्री के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे थे केएल राहुल, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने नाम लिए बगैर माना कि उनकी बेटी की पसंद से वो खुश हैं। अभी तक अथिया और केएल राहुल ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते पर बात नहीं की है लेकिन दोनों कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर साथ नजर आते रहे हैं। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते पर और चर्चाएं होने लगीं। इन सबके बीच दोनों नए साल पर एक साथ छुट्टियां मनाने विदेश गए। बीती रात दोनों मुंबई लौट आए हैं।
अथिया और केएल राहुल नए साल का जश्न मनाने थाईलैंड गए थे। जहां दोनों के दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, अभिनेता आदित्य सील और उस्माह सिद्दीकी भी थे। सामने आई एक तस्वीर में सभी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
अथिया और केएल राहुल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। अथिया जहां आगे चल रही थीं वहीं केएल राहुल उनके पीछे थे। लुक्स की बात करें तो दोनों ने नेवी ब्लू और व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस पहनी थी।
a well balanced meal of carbs and carbs 😁
A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on