फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Athiya Shetty-Kl Rahul: केएल राहुल ने धुआंधार तरीके से लगाया अर्धशतक, आथिया शेट्टी ने जमकर लुटाया प्यार

Tue, 20 Sep 2022 10:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 20 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Athiya Shetty showers love on boyfriend KL Rahul brilliant half century against australia 1st t20 shared photo
आथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के खूब चर्चे होते हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों इसी साल दिसंबर तक शादी रचा सकते हैं, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अपडेट तो सामने नहीं आया है। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। केएल राहुल इन दिनों मोहाली में हैं। टी20 सीरीज के पहले मैच में राहुल ने अपनी अर्धशतकीय पारी खेल ली है। इस खुशी में आथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल पर जमकर प्यार बरसाया है।

Athiya Shetty showers love on boyfriend KL Rahul brilliant half century against australia 1st t20 shared photo
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

मोहाली के पीसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज चल रही है। इस श्रृंखला के पहले टी20 मैच में 35 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अर्ध शतकीय पारी खेल ली है। जिसके बाद आथिया शेट्टी ने खुश होकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केएल राहुल की तस्वीर साझा करते हुए रेड हार्ट वाला इमोजी भी लगाया। तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि वह केएल राहुल के खेल से काफी खुश हैं। 

Athiya Shetty showers love on boyfriend KL Rahul brilliant half century against australia 1st t20 shared photo
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनों केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी करने के लिए जर्मनी गए थे। तब आथिया भी उनके साथ वहां गई थीं। दरअसल, ट्रेनिंग सेशन के दौरान केएल राहुल को कमर में चोट लग गई थी। इसलिए पहले केएल राहुल जर्मनी के लिए रवाना हुए थे, बाद में उनके पीछे-पीछे अपने बॉयफ्रेंड का ध्यान रखने के लिए आथिया भी वहीं पहुंच गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya Shetty showers love on boyfriend KL Rahul brilliant half century against australia 1st t20 shared photo
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में दोनों अपना नया घर देखने परिवार के साथ पहुंचे थे। बताया गया था कि शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट होंगे, इसीलिए काफी तेजी से इस घर का काम चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed