निर्देशक पैन नलिन की गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को अगले साल होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया है। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर एकेडमी के तमाम सदस्य देशों की तरफ हर साल वहां की स्थानीय भाषा में एक फिल्म भेजी जाती है। इन फिल्मों में से कोई पांच फिल्में अंतिम दौर तक पहुंचेंगी और ये पांच फिल्में ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नामित फिल्में कहलाएंगी।
Oscar Nominations 2023: ऑस्कर में भारत की नुमाइंदगी करेगी गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ ‘आरआरआर’ को छोड़ा पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक नलिन मेहता की अवार्ड विनर फिल्म
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी हर साल देश की सारी भाषाओं की चुनिंदा फिल्मों में से किसी एक फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजती है। निर्देशक पैन नलिन की इस फिल्म में भाविन रबाड़ी, भवेश श्रीमाली, ऋचा मीना, दीपेन रावल व परेश मेहता की मुख्य भूमिकाएं हैं। ये फिल्म एक किशोर के सिल्वर स्क्रीन के सपनों की कहानी कहती है। बीते साल अक्तूबर में इस फिल्म को वालाडोलिड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्ड स्पाइक अवार्ड मिल चुका है।
‘आरआरआर’ व ‘कश्मीर फाइल्स’ की खूब रही चर्चा
इस साल ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में जाने के लिए जिन दो फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं चलती रही हैं, उनमें तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ और हिंदी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ मुख्य रूप से सबसे आगे रही हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ के पक्ष में लंबे समय से मुहिम भी चलती रही है और इसे ऑस्कर भेजे जाने के पक्ष में तमाम देसी विदेशी फिल्मकार समय समय पर बयान भी जारी करते रहे। लेकिन, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी ने बिना इससे प्रभावित हुए मानवीय संवेदनाओँ की कहानी कहती फिल्म ‘छेलो शो’ को अगले साल के ऑस्कर समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है।
अब तक सिर्फ तीन फिल्में अंतिम पांच तक पहुंची
पिछले साल निर्देशक पी एस विनोदराज की तमिल फिल्म ‘कूझंगल’ को भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि बनाकर भेजा गयाथा लेकिन ये फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की अंतिम पांच फिल्मों में जगह बना पाने में नाकाम रही। भारत की तरफ से भेजी जाने वाली फिल्मों में से अब तक सिर्फ तीन फिल्में ‘मदर इंडिया’, ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘लगान’ ही ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की कैटेगरी में नामित होने में यानी अंतिम पांच फिल्मों में जगह बना पाने में कामयाब हो सकी हैं। अब तक किसी भी फिल्म को ऑस्कर की इस कैटेगरी में पुरस्कार नहीं मिला है।
बीते दशक में भेजी गईं फिल्में
साल
फिल्म
भाषा
निर्देशक
2021
कूझांगल
तमिल
पी एस विनोदराज
2020
जल्लीकट्टू
मलयालम
लिजो जोस पेल्लिस्सेरी
2019
गली बॉय
हिंदी
जोया अख्तर
2018
विलेज रॉकस्टार्स
असमिया
रीमा दास
2017
न्यूटन
हिंदी
अमित मासुरकर
2016
विसरानई
तमिल
वेट्रिमारन
2015
कोर्ट
मराठी
चैतन्य तम्हाणे
2014
लायर्स डाइस
हिंदी
गीतू मोहनदास
2013
द गुड रोड
गुजराती
ग्यान कोर्रया
2012
बर्फी
हिंदी
अनुराग बसु
2011
अबू, सन ऑफ एडम
मलयालम
सलीम अहमद