फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhello Show: नौ साल के बच्चे की कहानी है छेलो शो, दिल जीत लेगा फिल्म देखने के लिए रिश्वत देने का यह तरीका

Tue, 20 Sep 2022 09:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Chhello Show In Oscars 2023: Know why gujarati Film is selected for academy awards story making everything
छेलो शो - फोटो : Social Media

अगले साल होने वाले 94वें एकेडमी पुरस्कारों के लिए चयनित होने वाली भारतीय फिल्म पर सभी की निगाहें टिकी थी। यह जंग बहुत ही ज्यादा भारी थी क्योंकि इसमें इस साल की दो ब्लॉकबस्टर फिल्में एस एस राजामौली की 'आरआरआर' और विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' की टक्कर देखी जा रही थी। सोशल मीडिया पर इन दोनों फिल्मों के नामों पर खूब चर्चा थी और उम्मीद की जा रही थी कि इनमें किसी एक को  बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भेजा जाएगा। लेकिन सभी को चौंकाते हुए इस साल ऑस्कर 2023 में गुजराती फिल्म 'छेलो शो' ने इन दोनों को पटखनी देते हुए बाजी मार ली। ऐसा होने के बाद आप सभी के मन में एक प्रश्न जरूर उठा होगा कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या है? क्यों इसके आगे राजामौली जैसे प्रतिभाशाली निर्देशक की मेगा बजट फिल्म 'आरआरआर' ने घुटने टेक दिए? आखिर  क्यों इसे सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड्स ऑस्कर 2023 के लिए चुना गया? आपके इन्हीं सब सवालों के जवाब देने के लिए हम आपके लिए यह रिपोर्ट लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं इस फिल्म की रोमांचकारी कहानी से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक के बारे में सबकुछ..

Chhello Show In Oscars 2023: Know why gujarati Film is selected for academy awards story making everything
छेलो शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल छूने वाली है फिल्म की कहानी
किसी भी फिल्म के अच्छे या बुरे होने में सबसे बड़ा हाथ फिल्म की कहानी का होता है। फिल्म की कहानी से ही वो दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाती है, तो सबसे पहले हम इसकी कहानी की बात करेंगे। फिल्म की कहानी आशा और मासूमियत के ऐसे मेल से बनी है, जिसे देख कोई भी अपना दिल हार बैठेगा। 'छेलो शो' की कहानी गुजरात राज्य के सौराष्ट्र के एक गांव चलाला में रहने वाले एक नौ साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सिनेमा देखना बहुत पसंद है। कहानी जिस समय में सेट की गई है उस वक्त प्रोजेक्टर के जरिए सिनेमा देखा जाता था। यह छोटा सा बच्चा फजल नाम के एक सिनेमा प्रोजेक्टर तकनीशियन को रिश्वत देकर एक हॉल के प्रोजेक्शन बूथ में प्रवेश कर जाता है। इसी तरह से यह कई फिल्में देखता है। गुजराती में छेलो का मतलब अंतिम होता है इसलिए इसे 'छेलो शो: द लास्ट फिल्म शो 2021' नाम दिया गया था।

Chhello Show In Oscars 2023: Know why gujarati Film is selected for academy awards story making everything
छेलो शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2021 में हुआ था वर्ल्ड प्रीमियर
'छेलो शो' एक गुजराती ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पान नलिन ने किया है। इसमें भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 20वें ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में 10 जून 2021 को हुआ था। फिल्म ने वहां के बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का कारोबार किया था, जो एक विदेशी फिल्म के लिए काबिले तारीफ है। इसकी दमदार और रोमांचित करने वाली कहानी के चलते फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विदेशी कैटेगरी में भारत से ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशियली एंट्री की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhello Show In Oscars 2023: Know why gujarati Film is selected for academy awards story making everything
छेलो शो - फोटो : Social Media

नलिन के बचपन की यादों पर बनी है फिल्म 
'छेलो शो' निर्देशक पान नलिन की बचपन की यादों से प्रेरित है, जिसकी वजह से यह सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म बन जाती है। नलिन का जन्म और उनका सारा बचपन सौराष्ट्र के अदतला गांव में बीता है। 'छेलो शो' में इस क्षेत्र के स्थानीय समुदायों के छह गांव के लड़कों को लिया गया है और इसकी शूटिंग सौराष्ट्र के गांवों और रेलवे स्टेशन पर हुई है। फिल्म को हर हद तक रियल दिखाने के लिए वह पुरानी सेल्युलाइड हिंदी फिल्में और प्रोजेक्टर चलाने के लिए तकनीशियन भी लाए गए थे। इसकी कहानी मासूमियत भरे बचपन के इर्द-गिर्द घूमती है , तो ज्यादातर स्टारकास्ट चाइल्ड एक्टर्स से बनी है। नलिन के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर दिलीप शंकर ने बाल कलाकारों को कास्ट करने में नलिन की मदद की। 

विज्ञापन
Chhello Show In Oscars 2023: Know why gujarati Film is selected for academy awards story making everything
छेलो शो - फोटो : Social Media

कोविड-19 से ठीक पहले हुई थी फिल्म की शूटिंग
'छेलो शो' की शूटिंग की बात करें तो इसे मार्च 2020 में भारत में कोरोना लॉकडाउन से ठीक पहले की गई थी। जिसके बाद इसका सारा पोस्ट-प्रोडक्शन महामारी के दौरान ही पूरा किया गया था। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर के बैनर रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स, छेलो शो एलएलपी और मार्क ड्यूल द्वारा मिलकर किया गया है। ऑस्कर से पहले यह फिल्म एक और अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 10  जून 2021 को 20वें ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुए इसके वर्ल्ड प्रीमियर के बार इसे  जर्मनी, स्पेन, जापान, इजराइल और पुर्तगाल में रिलीज किया गया था।  फिल्म ने अक्तूबर 2021 में आयोजित 66 वें वालाडोलिड फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन स्पाइक जीता था। इसके साथ ही इसने  11वें बीजिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में तियानटन पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed