सब्सक्राइब करें

Attack Part 1 Box Office Collection Day 3: जॉन नहीं तोड़ पाए ‘आरआरआर’ का करिश्मा, संडे को फिल्म का ये रहा हाल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Apr 2022 08:03 AM IST
विज्ञापन
Attack box office collection day 3: John Abraham Film Collect 11.80 cr till now
Attack vs rrr - फोटो : Twitter

फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार जो फिर से पकड़ी है, उसने अभिनेता जॉन अब्राहम की सुपर सोल्जर फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया है। समझा जा रहा था कि फिल्म ‘आरआरआर’ का कलेक्शन दूसरे सप्ताहांत में ठीकठाक ही रहेगा और फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ पहले वीकएंड में अच्छी बढ़त हासिल कर लेगी लेकिन रविवार का कलेक्शन देखने के बाद हालात जैसे बन रहे हैं, उसमें जॉन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ रविवार को अपने कलेक्शन में शनिवार के मुकाबले खास इजाफा नहीं कर सकी है।

Attack box office collection day 3: John Abraham Film Collect 11.80 cr till now
attack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ की ओपनिंग कम स्क्रीन्स मिलने की वजह से पांच करोड़ रुपये भी नहीं हो पाई थी। युवाओं को आकर्षित करने के लिए जॉन ने खुद एक ऐसी कहानी लिखी जिसे नई पीढ़ी के युवा बड़े परदे पर पहले ही तमाम अंग्रेजी फिल्मों में देख चुके हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के परिवार के ही युवा निर्देशक लक्ष्य राज आनंद ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू की है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी इस पहली फिल्म का मुकाबला ‘आरआरआर’ से होगा, ये शायद उन्होंने सपने में भी नही सोचा होगा।

Attack box office collection day 3: John Abraham Film Collect 11.80 cr till now
attack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लक्ष्य राज आनंद की जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ के कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को जैसा उछाल आया था, उतना उछाल भी ये फिल्म रविवार को नहीं दिखा सकी। फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार के कलेक्शन को मिलाकार 7.47 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन सिर्फ 4.30 करोड़ रुपये ही कमाए। फिल्म का कलेक्शन हालांकि अब तक करीब 11.80 करोड़ रुपये हो चुका है लेकिन ये फिल्म के वितरण अधिकारों को देखते हुए काफी नहीं माना जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Attack box office collection day 3: John Abraham Film Collect 11.80 cr till now
attack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ की रिकवरी हालांकि फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स से हो चुकी बताई जाती है लेकिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार न कर पाने का असर जॉन अब्राहम की ब्रांडिंग पर पड़ सकता है। फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर न चल पाने वाली उनकी ये लगातार दूसरी फिल्म बनती दिख रही है। कोरोना संक्रमण काल से ठीक पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘पागलपंती’ भी फ्लॉप रही थी।

विज्ञापन
Attack box office collection day 3: John Abraham Film Collect 11.80 cr till now
फिल्म-अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम के करियर में अब तक की सबसे कामयाब फिल्मों में जिन फिल्मों की गिनती होती है, उनमें ‘सत्यमेव जयते’, ‘धूम’, ‘बाटला हाउस’, ‘परमाणु’, ‘वेलकम बैक’ और ‘रेस 2’ की गिनती होती है। फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ के निर्देशक लक्ष्य राज आनंद और जॉन अब्राहम की पहली मुलाकात करीब 13 साल पहले फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ की मेकिंग के दौरान हुई थी। तब लक्ष्य राज आनंद उस फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक काम कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed