फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tabu Movies: 'माचिस' से लेकर 'हैदर' तक, तब्बू ने इन फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी

Wed, 31 Jul 2024 01:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha actress tabu best career performances Maachis Virasat Chandani bar maqbool haider
तब्बू - फोटो : अमर उजाला

तब्बू की गिनती भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दमदार अदाकाराओं में होती है। अपने अभिनय से उन्होंने लोगों के दिलों मे खास जगह बनाई है। 90 के दशक से लेकर अब तक उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। वह जल्द ही औरों में कहां दम था नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह अजय देवगन के साथ दिखेंगी। ट्रेलर को देखने को बाद फैंस तब्बू से इस फिल्म में एक बार फिर शानदार अदाकारी की उम्मीद जता रहे हैं। आज हम आपको तब्बू की उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

Auron mein kahan dum tha actress tabu best career performances Maachis Virasat Chandani bar maqbool haider
माचिस - फोटो : यूट्यूब
माचिस

तब्बू के करियर की सबसे अहम फिल्मों में माचिस का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में उनके अलावा चंद्रचूड़ सिंह, ओम पुरी, जिमी शेरगिल भी नजर आए थे।  फिल्म में तब्बू की अदाकारी ने दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया था। प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को देखा जा सकता है।

Auron mein kahan dum tha actress tabu best career performances Maachis Virasat Chandani bar maqbool haider
विरासत - फोटो : यूट्यूब
विरासत

माचिक के बाद तब्बू की फिल्म विरासत ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, पूजा बत्रा और अमीश पुरी भी थे। इस फिल्म में तब्बू ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए थे। विरासत के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिला था। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha actress tabu best career performances Maachis Virasat Chandani bar maqbool haider
चांदनी बार - फोटो : यूट्यूब
चांदनी बार

मधु भंडारकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में तब्बू ने दमदार अदाकारी से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी थी। उनकी एक्टिंग को दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी पसंद किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। यह फिल्म प्राइम वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha actress tabu best career performances Maachis Virasat Chandani bar maqbool haider
मकबूल - फोटो : यूट्यूब
मकबूल

इस लिस्ट में मकबूल का नाम भी शामिल है। फिल्म में वह इरफान खान के साथ दिखी थीं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके किरदार का नाम निम्मी था। फिल्म में उन्हें षड़यंत्रकारी महिला के रूप में दिखाया गया था। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed