{"_id":"5bd7dcc6bdec227eda030ec2","slug":"avengers-4-trailer-will-release-before-end-this-year-said-kevin-feige","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'एवेंजर्स 4' के फैंस के लिए खुशखबरी, इसी साल रिलीज होगा फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'एवेंजर्स 4' के फैंस के लिए खुशखबरी, इसी साल रिलीज होगा फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Avengers
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह साउथ की फिल्म 'बाहुबली' को लेकर दर्शकों के बीच इस तरह का उत्साह था, कि कटप्पा ने 'बाहुबली' को क्यों मारा, ऐसे ही हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स 4' के खलनायक थानोस को लेकर भी दर्शकों के बीच कई सवाल और उत्साह है। जी हां 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' में थानोस ने ज्यादातर सुपरहीरो को हराकर उनसे 'सोल स्टोन' हासिल कर लिया हैं। इसके बाद से 'एवेंजर्स' सीरीज के फैंस इस फिल्म के अगले सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिरी थानोस ने उन हासिल 'सोल स्टोन' का क्या किया..?
Avengers Infinity War
- फोटो : file photo
अब 'एवेंजर्स 4' को लेकर ऐसी खबर आ रही है जिसे जानने के बाद इस सीरीज के फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ जाएगा। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'एवेंजर्स 4' का ट्रेलर इस साल यानी 2018 के खत्म होने से पहले रिलीज कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी हाल ही में 'एवेंजर्स 4' के प्रोड्यूसर और मार्वल स्टूडियो के अध्यक्ष केविन फीज ने दी है। इसके अलावा केविन फीज ने यह भी बताया की मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'गार्डियंस ऑफ़ गैलेक्सी' के तीसरे सीक्वल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
Avengers Infinity War
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि 'एवेंजर्स 4' के मेकर्स इन दिनों इसके ट्रेलर के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। जिसको जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं भारत के भी कई ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि 'एवेंजर्स 4' का ट्रेलर इसी साल के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा। यह बात जानने के बाद 'एवेंजर्स' सीरीज के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभी तक फिल्म को लेकर जिस तरह की थ्योरी सामने आई दर्शकों उससे भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Avengers
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि 'एवेंजर्स 4' में इस बार जहां कैप्टेन अमेरिका का किरदार खत्म हो जाएगा तो वहीं दूसरी ओर फिल्म मार्वल स्टूडियो की पहली महिला सुपरहीरो कप्टैन मार्वल की एंट्री होगी। इसका अलावा 'एवेंजर्स 4' को लेकर ताजा खबर यह भी है कि इस फिल्म में टीवी शो '13 रीजन्स वाय' की एक्ट्रेस कैथरीन लैंगफोर्ड भी नजर आएंगी। कैथरीन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 'एवेंजर्स 4' के अलावा कैथरीन अभी नेटफ्लिक्स के शो 'कस्र्ड' में भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Avengers: Infinity War
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि एवेंजर्स सीरीज की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। इस सीरीज को हॉलीवुड के मशहूर मार्वल स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म में मार्वल स्टूडियो के लगभग सभी सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। एवेंजर्स का दूसरा सीक्वल साल 2015 और तीसरा 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' इसी साल आया है। 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर जहां धमाकेदार कमाई की हैं तो वहीं दूसरी ओर 'एवेंजर्स 4' के उत्साह को बढ़ा रख रखा है।