{"_id":"5d14726b8ebc3e3cd07a2d9a","slug":"avengers-endgame-beats-james-cameron-film-avatar-in-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अवतार' को पीछे छोड़ 'एवेंजर्स एंडगेम' ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक कमा लिए इतने हजार करोड़","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'अवतार' को पीछे छोड़ 'एवेंजर्स एंडगेम' ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक कमा लिए इतने हजार करोड़
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Avengers: Endgame, Avatar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज से एक दिन पहले ही मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने का वह तमगा हासिल कर लिया है जो अब तक जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार के पास रहा है। यह रिकॉर्ड है फिल्म के पहली बार थिएटरों में रिलीज की कमाई का। अवतार ने थिएटर्स में पहली बार रिलीज होने पर 2.749 अरब डॉलर यानी 18957 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, हालांकि फिल्म के दूसरी बार रिलीज होने पर इसने 330 लाख डॉलर का कारोबार और किया।
2 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
वहीं एवेंजर्स एंडगेम ने थिएटरों में अपनी पहली रिलीज के दो महीने में 2.75 अरब डॉलर कमा लिए हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम 19025 करोड़ रुपये है। एवेंजर्स एंडगेम को इस शुक्रवार को दुनिया के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। इस बार फिल्म के पहले संस्करण में हटा दिए गए कुछ अतिरिक्त सीन होंगे, साथ ही ओरीजनल फिल्म से गायब रहे एंड क्रेडिट सीन को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।
3 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
फिल्म खत्म होने के बाद आने वाले कलाकारों और तकनीशियनों के नाम के बीच मार्वेल स्टूडियो अपनी अगली फिल्म का एक खास सीन शामिल करता रहा है, लेकिन यह परंपरा एवेंजर्स एंडगेम की पहली रिलीज में जारी नहीं रह पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
मार्वेल स्टूडियोज के सूत्रों की मानें तो दोबारा रिलीज होने पर जो एंड क्रेडिट सीन फिल्म में दिखाया जाएगा, उसका संबंध भारत में 4 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम से हो सकता है। भारत में एवेंजर्स एंडगेम ने 306 करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
5 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
एवेंजर्स सीरीज की 22वीं फिल्म एवेंजर्स एंडगेम में सारे एवेंजर्स मिलकर सुपर विलेन थानोस का खात्मा करते हैं। हालांकि इस जंग में सीरीज का सबसे मशहूर किरदार आयरनमैन अपनी जान से हाथ धो बैठता है। वहीं इस लड़ाई के बाद कैप्टन अमेरिका सुपरहीरो की जिंदगी से रिटायर होने का ऐलान कर देता है। फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम की कहानी यहीं से शुरू होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।