{"_id":"5cd54508bdec2207382f9db3","slug":"avengers-endgame-second-week-box-office-collection-breaks-salman-ranbir-and-aamir-movie-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एवेंजर्स एंडगेम का तहलका, सलमान, रणबीर और आमिर की इन फिल्मों की कमाई के टूटे रिकॉर्ड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एवेंजर्स एंडगेम का तहलका, सलमान, रणबीर और आमिर की इन फिल्मों की कमाई के टूटे रिकॉर्ड
Fri, 10 May 2019 03:02 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 10 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Avengers series film
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हंगामा जारी है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के कुछ और रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले वीकएंड की कमाई के बाद सलमान खान क फिल्म सुल्तान को कमाई के मामले में पीछे छोड़ने वाली एवेंजर्स एंडगेम ने दूसरा हफ्ता पूरा होने के साथ ही सलमान खान की दो और फिल्मों टाइगर जिंदा है और बजरंगी भाईजान को भी पीछे कर दिया है। यही नहीं इस फिल्म ने रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म संजू और आमिर खान की फिल्म पीके की कमाई को भी मात दे दी।
avengers endgame
- फोटो : social media
एवेंजर्स एंडगेम की दूसरे हफ्ते की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए शुक्रवार को डिजनी इंडिया ने बताया कि मार्वेल स्टूडियोज की एवेंजर्स सीरीज की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 87 करोड़ 96 लाख रुपये का कारोबार किया। इस कमाई से स्टूडियो की नेट कमाई 82 करोड़ 79 लाख रुपये रही। इसे मिलाकर फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई का 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। दूसरे हफ्ते की कमाई मिलाकर एवेंजर्स एंडगेम भारत में अब तक कुल 402 करोड़ 80 लाख रुपये का कारोबार कर चुकी है। थिएटर और प्रचार के खर्चे निकालने के बाद फिल्म की कुल कमाई अब तक 338 करोड़ 35 लाख रुपये हो चुकी है।
sultan and avengers endgame
- फोटो : file photo
भारत में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जिन हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड एवेंजर्स एंडगेम ने दूसरे हफ्ते में तोड़े उनमें टाइगर जिंदा है ने 331 करोड़ 11 लाख रुपये, संजू ने 329 करोड़ 25 लाख रुपये, पीके ने 324 करोड़ 30 लाख रुपये और बजरंगी भाईजान ने 316 करोड़ 79 लाख रुपये और सुल्तान ने 300 करोड़ 10 लाख रुपये की कुल कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
avengers endgame
- फोटो : social media
फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का दूसरे हफ्ते का दिनवार कलेक्शन इस तरह रहा। शुक्रवार – 14.88 करोड़ रुपये कुल, 12.50 करोड़ रुपये नेट। शनिवार – 21.79 करोड़ रुपये कुल, 18.30 करोड़ रुपये नेट। रविवार - 25.89 करोड़ रुपये कुल, 21.75 करोड़ रुपये नेट। सोमवार - 9.82 करोड़ रुपये कुल, 8.25 करोड़ रुपये नेट। मंगलवार - 8.04 करोड़ रुपये कुल, 6.75 करोड़ रुपये नेट। बुधवार - 6.55 करोड़ रुपये कुल, 5.50 करोड़ रुपये नेट। गुरुवार 5.83 करोड़ रुपये कुल, 4.90 करोड़ रुपये नेट।
विज्ञापन
फाइल फोटो
भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 रही है जिसने 2017 में 506 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके बाद एवेंजर्स एंडगेम की कमाई से आगे सिर्फ एक हिंदी फिल्म बची है, वह है आमिर खान की दंगल जिसने 374 करोड़ 54 लाख रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की।