पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में 10 भाषाओं में रिलीज होगी ये हॉलीवुड फिल्म, एवेंजर्स एंडगेम का टूटेगा रिकॉर्ड!

Fri, 10 May 2019 12:32 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 10 May 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
The Fast and the Furious hobbs and shaw release in india in 10 regional language
हॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्मों में भारतीय दर्शकों की दिलचस्पी को देखते हुए यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' हॉब्स एंड शॉ' को भारत की 10 भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, गुजराती और बंगाली सहित कई और भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज किए जाने का प्लान है।

The Fast and the Furious hobbs and shaw release in india in 10 regional language
fast and furious 7

फिल्म में हॉब्स, शो जॉनसन और जेसन स्टैथम एक बार फिर एडवेंचर्स करते दिखाई देंगे। साल 2018 अक्टूबर में फिल्म के ट्रेलर में मेकर्स ने एल्बा का कैरेक्टर दिखाया था जो कि ब्रह्मांड पर कहर बरपाता नजर आएगा। इसके अलावा हॉब्स एंड शो को डेडपूल के हेलमर डेविड ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। 

The Fast and the Furious hobbs and shaw release in india in 10 regional language
Avengers Endgame

खबर है कि फास्ट एंड फ्यूरियस ऐसी पहली हॉलीवुड फिल्म होगी जिसे भारत की 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।हाल ही में रिलीज हुई मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एंवेजर्स एंडगेम' को इंग्लिश और हिंदी के अलावा भारत में तमिल, तेलुगू भाषा में  रिलीज किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
The Fast and the Furious hobbs and shaw release in india in 10 regional language
avengers endgame - फोटो : social media

बता दें कि इस हॉलीवुड फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 2 बिलियन से भी ज्यादा की कमाई कर डाली है। ऐसे में फास्ट एंड फ्यूरियस के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ना इतना आसान नहीं होगा। भारत में एवेंजर्स एंडगेम ने अब तक 400 करोड़ के आसपास की कमाई की है। गौरतलब है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 52 करोड़ की कमाई की थी।कमाई के मामले में एवेंजर्स एंडगेम ने सुपरहिट फिल्म टाइटैनिक को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
The Fast and the Furious hobbs and shaw release in india in 10 regional language
avengers endgame - फोटो : social media

वहीं, ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, भारतीय फिल्मों के बाजार में हॉलीवुड फिल्मों की मांग बढ़ती ही जा रही है। साथ ही  भारतीय दर्शक अब फिल्मों को लेकर पहले से ज्यादा सेलेक्टिव हो गए है। यही कारण है कि भारत में हॉलीवुड फिल्में अच्छा बिजनेस कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed